{"_id":"5c512bbcbdec22271a77b41b","slug":"pakistan-team-and-rangers-on-zero-line-for-kartarpur-corridor-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर कॉरिडोर: जीरो लाइन पर पहुंची पाकिस्तानी टीम, एक घंटे तक लेती रही जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतारपुर कॉरिडोर: जीरो लाइन पर पहुंची पाकिस्तानी टीम, एक घंटे तक लेती रही जायजा
Wed, 30 Jan 2019 10:14 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक(बटाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक(बटाला)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Kartarpur sahib
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करतारपुर कॉरिडोर उद्घाटन के 2 महीने के बाद पहली बार पाकिस्तान की टीम ने भारत-पाक सीमा की जीरो लाइन पर आकर जायजा लिया। करीब एक घंटा जायजा लेने के बाद टीम वापस चली गई। इस मौके पर टीम के साथ पाकिस्तानी रेंजर्स भी थे। वहीं इसी दौरान डेरा बाबा नानक पर स्थित दर्शन स्थल पर भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ के अधिकारियों ने भी मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाए रखी। इस विजिट के दौरान किसी मीडियाकर्मी को फोटो लेने की इजाजत नहीं दी गई थी। वहीं बीएसएफ के अधिकारी जीरो लाइन पर हो रही गतिविधि के बारे में कुछ भी बताने से गुरेज करते रहे।