फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan stops Samjhauta Express at Wagah railway station

पाक ने भारत नहीं भेजी समझौता एक्सप्रेस, ड्राइवर-गार्ड को सता रहा था गिरफ्तारी का डर, जानें क्यों

Fri, 09 Aug 2019 02:36 AM IST
ajay kumar अशोक नीर, अमर उजाला, अटारी स्टेशन (अमृतसर)
अशोक नीर, अमर उजाला, अटारी स्टेशन (अमृतसर) Published by: ajay kumar Updated Fri, 09 Aug 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Pakistan stops Samjhauta Express at Wagah railway station
समझौता एक्सप्रेस - फोटो : फाइल फोटो

सोमवार को समझौता एक्सप्रेस ट्रेन से गिराए गए हेरोइन से भरे एक बैग के मामले में अपनी गिरफ्तारी से डरे पाकिस्तानी ड्राइवर और गार्ड ने गुरुवार को समझौता एक्सप्रेस अटारी स्टेशन तक लाने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


पाकिस्तान रेलवे के अधिकारियों ने हॉट लाइन से अटारी स्टेशन मास्टर अरविंद कुमार से संपर्क स्थापित कर अपने ड्राइवर और गार्ड भेजकर वाघा स्टेशन पर खड़ी समझौता एक्सप्रेस अटारी स्टेशन तक ले जाने की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


इसके बाद भारतीय ड्राइवर हरतेश मीणा और गार्ड सुरिंदर कुमार पाकिस्तान गए और समझौता एक्सप्रेस लेकर भारत पहुंचे। लगभग डेढ़ बजे पहुंचने वाली समझौता एक्सप्रेस शाम सवा पांच बजे अटारी स्टेशन पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान रेलवे विभाग की इस नालायकी के कारण वाघा स्टेशन पर इंतजार कर रहे 110 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अटारी स्टेशन पर पहुंचते ही सुरक्षा एजेंसियों ने समझौता गाड़ी को सुरक्षा घेरे में ले लिया। सुरक्षा को देखते हुए पाकिस्तान से आए यात्रियों से मीडिया को दूर रखा गया। ट्रेन में कुल 117 यात्री सवार थे, जिसमें 76 भारतीय और 41 पाकिस्तानी यात्री थे।

सोमवार को पाकिस्तानी ड्राइवर ही अटारी लेकर जाएंगे ट्रेन : स्टेशन मास्टर 

अटारी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर अरविंद कुमार ने कहा कि उन्हें सुबह वाघा रेलवे स्टेशन के अधिकारियों का फोन आया था। उन्होंने आग्रह किया था कि पाकिस्तान के ड्राइवर और गार्ड अटारी नहीं आना चाहते। यह व्यवस्था गुरुवार तक ही होगी। सोमवार को पाकिस्तानी ड्राइवर और गार्ड ही समझौता ट्रेन लेकर अटारी आएंगे।

जब तक मैं रेल मंत्री, समझौता नहीं चलने दूंगा : रशीद 
इस बीच पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने समझौता एक्सप्रेस गाड़ी को रद्द करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि जब तक वह रेल मंत्री हैं, इस गाड़ी को नहीं चलने देंगे।

अब माना जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली सद्भावना बस भी बंद करने की घोषणा कभी भी हो सकती है। 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच हुए समझौते के बाद यह बस लाहौर-दिल्ली के बीच चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed