फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan should be answered in its own language: Gulab Chand Kataria

पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब मिलना चाहिए : गुलाबचंद कटारिया

Sat, 26 Apr 2025 01:01 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Pakistan should be answered in its own language: Gulab Chand Kataria
चंडीगढ़। देश अब प्रधानमंत्री से इस हमले का जवाब उसी भाषा में देने की अपेक्षा कर रहा है, जो पाकिस्तान समझता है। जिस तरह से प्रधानमंत्री ने बयान दिया है, उससे लगता है कि कार्रवाई उसी दिशा में आगे बढ़ेगी। अब देखना यह है कि पाकिस्तान को उनके किए का वैसा ही जवाब कब और कैसे मिलता है। शुक्रवार को सेक्टर-35 में समिट इंडिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने यह बात कही।
विज्ञापन

वाघा बॉर्डर को बंद किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कटारिया ने कहा कि सरकार ने जो निर्णय लिया है, वह राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सरकार ने जो उचित समझा, वही कदम उठाया है। अब देखना होगा आगे क्या होता है। बॉर्डर एरिया के हालात पर कटारिया ने बताया कि उन्होंने पंजाब के डीजीपी और चंडीगढ़ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की है। सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सेना के साथ समन्वय बनाकर हर स्थिति से निपटने की तैयारी भी की जा रही है।
विज्ञापन

हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों को मारना दुखद है। इस प्रकार की कायराना हरकत कश्मीर के नागरिकों के लिए हानिकारक है। इसका नुकसान कश्मीर निवासियों को होगा। अमित शाह तुरंत वहां गए। विपक्ष के लोग भी इस समय सरकार के साथ खड़े हैं। उन्होंने भारत सरकार की ओर से पानी बंद करने के फैसले को बड़ा कदम बताया। ऐसा तो युद्ध के समय भी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि उनके दूतावास और वीजा को भी रोकने का काम किया है। सरकार की नीतियों के मुताबिक ही इनका हल निकालेगी। पाकिस्तान डरा हुआ है कि पता नहीं हिंदुस्तान क्या करेगा। वह भगौड़ा है और हमेशा भागने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed