फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan's Zindabad balloons found in international Geeta celebration In Haryana

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में मिले पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे गुब्बारे, नारे भी लगे...मचा हड़कंप

Sun, 16 Dec 2018 09:20 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 16 Dec 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
Pakistan's Zindabad balloons found in international Geeta celebration In Haryana
बरामद गुब्बारा

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान शनिवार देर रात पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे हरे रंग के गुब्बारे मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामले का खुलासा गांव हथीरा निवासी मलखान ने मीडिया कर्मियों के समक्ष किया। 

विज्ञापन


यह गुब्बरा लेकर पहुंचे मलखान सिंह ने बताया कि वह ब्रह्मसरोवर के गेट नंबर पांच के समीप से आ रहे थे। तभी करीब दर्जन भर युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। कई युवक पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे हरे रंग के गुब्बारे लिए हुए हैं। उनसे एक गुब्बारा लिया और मीडिया के सामने पहुंच गए। डीएसपी गुरमेल सिंह व केयू थाना प्रभारी छोटू राम मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी छोटू राम ने बताया कि पुलिस को अभी सूचना मिली है और ऐसा एक गुब्बारा सामने आया है जबकि नारेबाजी का पता नहीं चला है। मामले की गहन जांच की जाएगी और आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। उधर एसपी देर रात चले कार्यक्रम में वीआईपी के पहुंचने के चलते व्यस्त रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed