फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan Refused to Accept Sweets for Eid from BSF on Border, Bakrid 2019

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई, तो पाकिस्तान ने भारत से मिठाई के आदान-प्रदान पर रोक लगाई

Mon, 12 Aug 2019 11:12 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 12 Aug 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Refused to Accept Sweets for Eid from BSF on Border, Bakrid 2019
अटारी-वाघा बॉर्डर - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने से बौखलाए पाकिस्तान ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर धार्मिक उत्सवों पर होने वाले मिठाइयों के आदान-प्रदान पर रोक लगा दी है। भारत-पाकिस्तान को विभाजित करती अटारी-वाघा सीमा में सोमवार को बकरीद के पावन अवसर पर सीमा सुरक्षा बल को इस बार मिठाई नहीं दी है।

विज्ञापन

कश्मीर में कुछ इस तरह दिखा बकरीद का जश्न, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे वाह...
विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारी बकरीद के पर दोनों देशों के बीच मिठाइयों के आदान-प्रदान के लिया पाकिस्तान रेंजर अधिकारियों के न्योते का इंतजार करते रहे। पाकिस्तान रेंजर अधिकारियों ने इस संबंध में कोई भी संदेश नहीं भेजा। ईद के पावन अवसर पर दोनों देशों के सीमा रक्षक दल मिठाइयों का आदान-प्रदान करने की परंपरा का पालन देश की आजादी के बाद से ही कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः नजरबंदी के दौरान भिड़े उमर और महबूबा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप


2017 में जब पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर में युद्ध विराम का उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की थी तब बीएसएफ ने आजादी के दिवस पर मिठाई का आदान-प्रदान नहीं किया था। जून 2018 में भी रमजान माह के दौरान जम्मू-कश्मीर में संघर्ष विराम का उल्लंघन होने पर मिठाई एक्सचेंज नहीं हुई थी।

पाकिस्तान ने दोनों देशों के लोगों के बीच पुल का काम करती समझौता एक्सप्रेस गाड़ी, अमृतसर-लाहौर-ननकाना साहिब के बीच चलने वाली पंज-आब एक्सप्रेस बस व दिल्ली-लाहौर के बीच चलने वाली दोस्ती बस भी बंद कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed