{"_id":"5b44e4614f1c1b84468b5aaf","slug":"pakistan-jindabat-wrote-on-mango-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम के जरिए दहशत फैलाने की साजिश, खुफिया विभाग ने जांच की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम के जरिए दहशत फैलाने की साजिश, खुफिया विभाग ने जांच की शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Updated Wed, 11 Jul 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
आम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुब्बारों के बाद अब आम पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे होनी की घटना उजागर हुई है। घटना की जानकारी होते ही खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। मामला हरियाणा के पानीपत का है। यहां उत्तर प्रदेश से आवक हो रहे आम पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा आ रहा है। अधिकतर दशहरी प्रजाति के लंबे आकार के आम पर काले रंग के स्केच पेन से पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा मिल रहा है। खुफिया तंत्र ने इसकी जांच शुरू कर दी है। हालांकि आईजी ने इस पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
कच्चा कैंप क्षेत्र की बत्रा कॉलोनी की सब्जी मंडी में आम विक्रेता संजू ने बताया कि यह कोई नई बात नहीं है। सिर्फ आम ही नहीं, सब्जियों पर भी पाकिस्तान जिंदाबाद नारा लिखा आता है। आम के अलावा भिंडी पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा आ रहा है। दूसरी ओर, इस घटना के प्रति जहां थाना मॉडल टाउन पुलिस उदासीन है, वहीं खुफिया तंत्र इस मामले की जांच कर रहा है।
खुफिया तंत्र ने बत्रा कॉलोनी की सब्जी मंडी समेत हरियाणा की सबसे बड़ी पानीपत स्थित सब्जी व फल मंडी में भी जाकर इस मामले की जांच की है। अभी तक की जांच में पता चला है कि पानीपत की मंडी में पाकिस्तान से कोई भी फल बिक्री के लिए नहीं आता। पानीपत में देश के विभिन्न राज्यों से फल बिक्री के लिए आते हैं। वहीं सबसे अधिक फल उत्तर प्रदेश से बिक्री के लिए आते हैं।
विज्ञापन
इधर, पानीपत सब्जी एवं फल मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश मलिक ने बताया कि पाकिस्तान से बिक्री के लिए कोई भी फल पानीपत की मंडी में नहीं आता। वहीं फसलों पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे होने की घटना गंभीर है। इस तरह की घटना को शरारती तत्व पानीपत या फिर जहां फलों की पैकिंग होती है, वहां पर बडे़ आकर के फलों पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा है।