{"_id":"5d53b8858ebc3e6cac6487be","slug":"pakistan-independence-day-2019-no-exchange-of-sweets-at-attari-wagah-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने तोड़ी एक और परंपरा, स्वतंत्रता दिवस पर भारत से नहीं किया मिठाई का आदान-प्रदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने तोड़ी एक और परंपरा, स्वतंत्रता दिवस पर भारत से नहीं किया मिठाई का आदान-प्रदान
Wed, 14 Aug 2019 01:07 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 14 Aug 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
अटारी-वाघा बॉर्डर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान आज अपनी आजादी का जश्न मना रहा है, लेकिन पाक अधिकारी अटारी-वाघा बॉर्डर पर हर बार की तरह इस बार मिठाई लेकर नहीं पहुंचे। अनुच्छेद 370 को हटाए जाने से बौखलाए पाकिस्तान ने बुधवार को अपने आजादी दिवस के अवसर पर भी इंटरनेशनल बॉर्डर अटारी सड़क पर सीमा सुरक्षा बल के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं किया।
पाकिस्तान रेंजर अधिकारियों ने मिठाइयों के आदान-प्रदान के लिए सुबह इंटरनेशनल बॉर्डर पर स्थित पाकिस्तान के गेट को नहीं खोला। आजादी दिवस और अन्य अवसरों पर दोनों देशों के सीमा रक्षक दल अपने-अपने गेट सुबह नौ बजे ही खोल देते हैं। पाकिस्तान रेंजर द्वारा आजादी दिवस की बधाई के साथ मिठाई न देने से बीएसएफ ने भी रेंजर को दी जाने वाली मिठाई नहीं दी।
तीन दिन पहले बकरीद के पावन दिवस पर पाकिस्तान ने अटारी सीमा पर मिठाई का आदान-प्रदान नहीं किया था। इस बात की संभावना है कि 15 अगस्त के आजादी पर्व पर बीएसएफ पाकिस्तान रेंजर को मिठाई नहीं देगा।

No exchange of sweets between Border Security Force and Pakistani Rangers at Attari-Wagah border on the occasion of Pakistan Independence Day. pic.twitter.com/wQog6vwd06
— ANI (@ANI) August 14, 2019
2017 में जब पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर में युद्ध विराम का उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की थी तब बीएसएफ ने आजादी के दिवस पर मिठाई का आदान-प्रदान नहीं किया था। जून 2018 में भी रमजान माह के दौरान जम्मू-कश्मीर में संघर्ष विराम का उल्लंघन होने पर मिठाई एक्सचेंज नहीं हुई थी। पाकिस्तान ने दोनों देशों के लोगों के बीच पुल का काम करती समझौता एक्सप्रेस गाड़ी, अमृतसर-लाहौर-ननकाना साहिब के बीच चलने वाली पंज-आब एक्सप्रेस बस व दिल्ली-लाहौर के बीच चलने वाली दोस्ती बस भी बंद कर दी है।