फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pakistan implanting double defence line in atari sector to take revenge of indian surgical strike

सर्जिकल स्ट्राइक का जवाब देने की तैयारी में पाक, जानिए क्या कर रहा है?

Wed, 18 Jan 2017 05:35 PM IST
रमेश शुक्ला 'सफर'/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
रमेश शुक्ला 'सफर'/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Wed, 18 Jan 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
pakistan implanting double defence line in atari sector to take revenge of indian surgical strike
अमृतसर में वाघा बॉर्डर
भारत की सर्जिकल स्ट्राइक का जवाब देने की तैयारी में जुटा है पाकिस्तान। खूफिया विभाग के मुताबिक, इसके लिए वह बड़ी कवायद कर रहा।
विज्ञापन


पंजाब के अमृतसर में अटारी सेक्टर से करीब सात किमी सीमा के उस पार के पांच गांवों की 1200 एकड़ जमीन पाकिस्तान सरकार कब्जे में लेकर वहां डबल डिफेंस लाइन बना रही है।

इन पांच गांवों के नाम लत्तापीर, सराय, काला खताई, मुगलवाला व आरा बंजार है। इन पांचों गांवों में पाकिस्तानी सेना ने अपने मोर्चे बना लिए हैं। पाकिस्तानी रेंजर्स ने पांचों गांवों को सैन्य छावनी का रूप दे दिया है। यह जानकारी मंगलवार को खुफिया विभाग ने गृहमंत्रालय को भेजी है।
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान ने भारत में चुनावी माहौल के बीच अपनी रणनीति तेज कर दी है। पांच गांवों की करीब 1200 एकड़ जमीन पर डबल डिफेंस लाइन बना रहा है। इन पांचों गांवों को खाली करवाया गया है और पाकिस्तानी सेना के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सभी जानकारी दिल्ली तक पहुंची है

pakistan implanting double defence line in atari sector to take revenge of indian surgical strike
अमृतसर में वाघा बॉर्डर
कुल मिलाकर पाकिस्तान के तरफ बढ़ रही सैन्य शक्ति के चलते इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने की रणनीति तैयार कर रहा हो। यह सभी जानकारी दिल्ली तक पहुंच चुकी है।

यह भी पता चला है कि पंजाब में चुनाव के दौरान बड़ी आतंकी घटना के फिराक में विदेशी आतंकी हैं। पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही हैं। समझौता एक्सप्रेस, सद्भावना बस के साथ-साथ देश के तमाम बड़े छोटे हवाई अड्डे, देश के कई बड़े शहर भी आतंकियों के निशाने पर हैं।

यह सारी जानकारी भी खुफिया विभाग के पास है, जिसे उन्होंने दिल्ली हाईकमान को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed