{"_id":"5db89bca8ebc3e93bd10b1d0","slug":"pakistan-denies-indian-delegation-permission-to-hold-nagar-kirtan-at-shri-nankana-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान सरकार ने श्री ननकाना साहिब में नगर कीर्तन की नहीं दी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान सरकार ने श्री ननकाना साहिब में नगर कीर्तन की नहीं दी अनुमति
Wed, 30 Oct 2019 01:41 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
नगर कीर्तन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने पंजाब सरकार के नेतृत्व में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के प्रतिनिधियों वाले प्रतिनिधिमंडल को श्री ननकाना साहिब जाकर ‘अखंड पाठ’ व ‘नगर कीर्तन’ का आयोजन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
हालांकि इस संबंध में पंजाब सरकार और प्रतिनिधिमंडल में शामिल मंत्रियों की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। यह प्रतिनिधिमंडल 29 अक्तूबर को पाकिस्तान जाने वाला था लेकिन इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, बलबीर सिंह सिद्धू, सुखजिंदर सिंह रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी समेत 487 लोग शामिल थे।
विज्ञापन
इतना ही नहीं पाकिस्तान ने अभी तक भारत सरकार के उस प्रस्ताव का भी जवाब नहीं दिया है, जिसमें 12 नवंबर को ‘गुरपर्ब’ के मौके पर नियमित 5000 श्रद्धालुओं के बजाय 1974 के प्रोटोकॉल के तहत श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाकर 10000 करने का आग्रह किया गया था।
विज्ञापन