फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pakistan ban on indian green chilli, chandigarh news

पाकिस्तान का नया कारनामा, टमाटर के बाद भारत की मिर्च पर लगाया बैन

Mon, 15 Jan 2018 10:15 AM IST
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अटारी बार्डर (अमृतसर)
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अटारी बार्डर (अमृतसर) Updated Mon, 15 Jan 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
pakistan ban on indian green chilli, chandigarh news
हरी ‌मिर्च - फोटो : File Photo
पड़ोसी देश कितना ‘शरीफ’ है। इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं। तीन महीने पहले पाकिस्तान ने भारतीय टमाटर पर इस लिए प्रतिबंध लगाया था क्योंकि उन्हें लगा कि भारत के लाल टमाटर खाने के योग्य नहीं है। लेकिन अब पाक को भारत के साथ व्यापार करने में इतनी मिर्च लगी कि हरी मिर्च पर प्रतिबंध लगा दिया। ऐसे में कानपुर के व्यापारियों को हरी मिर्च के कारोबार करने के लिए पाकिस्तान के साथ हुए एग्रीमेंट का भी ख्याल नहीं रखा और हरी मिर्च के लोड कई ट्रक वापस भेज दिए।
विज्ञापन


पाक हुकूमत ने कह दिया है कि भारतीय मिर्च खाने लायक नहीं। ऐसे में पाक ने उत्तर प्रदेश व राजस्थान के कारोबारियों को बड़ा झटका लगा है। इसके पहले 2017 में पड़ोसी देश ने भारतीय टमाटर व सोयाबीन के अलावा इंडियन मसालों व मूंगफली दाने को पाकिस्तान ने लेने से इंकार कर दिया था पाक का तर्क था कि भारत के तरफ से आ रही इन चीजों में बीमारी के कीटाणु हैं, यह खाने के लायक नहीं।
विज्ञापन


द फेडरेशन आफ करियाना एंड ड्राईफ्रूट कामर्शियल एसोसिएशन मजीठ मंडी के प्रधान अनिल मेहरा कहते हैं कि भारतीय खाद्य उत्पादों को अपने देश में प्रतिबंधित करना पाक की बुरी नीयत को दर्शाती है। मौजूदा में पाक की तरफ से एकतरफा कारोबार में सिर्फ पाक से सामान मंगवाया जा रहा है। अब मंथन का समय है और अगर पाक ही हमारे साथ कारोबार नहीं करना चाहता तो हमें भी इसका जवाब देना चाहिए। मेहरा ने बताया कि पाक सरकार ने अपने सेहत विभाग को पूरी तरह से डम्मी बना रखा और वाघा (पाक) रेलवे स्टेशन पर तैनाती इसी लिए की है कि भारतीय खाद्य उत्पादों पर न खाने लायक का ठप्पा लगा कर वापस भारत भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक में टमाटर 350 रुपये किलो

pakistan ban on indian green chilli, chandigarh news
हरी ‌मिर्च - फोटो : अमर उजाला
पाक में टमाटर 350 रुपये किलो
पाकिस्तान के साथ कई सालों से व्यापार करने वाले अमृतसर के व्यापारी मानव तनेजा कहते हैं कि पाकिस्तान के लोगों को भारतीय खाद्य पदार्थ सस्ते पड़ते हैं। मगर पड़ोसी देश की सरकार की गलत नीति का खामियाजा वहां के लोगों को भुगतना पड़ता है। पाक में भारतीय टमाटर 50 रुपये किलो पड़ता था, लेकिन चीन से मंगवा कर वहां 350 रुपये किलो तक बाजार में बेचा जा रहा है, इससे व्यापारियों का नुकसान हो रहा है।

पाक भारत से नहीं चीन से कर रहा है व्यापार
इंडो-पाक चेंबर ऑफ कामर्स के सचिव राजेश सेतिया कहते हैं कि पाक की कटूनीति है वो भारत से नहीं बल्कि चीन से व्यापार बढ़ा रहा है। भारत सरकार को पाक से रिश्ते तोड़ लेने चाहिए। जो व्यापारी देश भक्त है उसके लिए देश पहले और बिजनेस बाद में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed