फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pak terrorist entered in india, high alert of terror attack, danger of terror attack, india

देश में घुसे 3 पाकिस्तानी आतंकी, सुसाइड बेल्ट से कर सकते हैं धमाका

Thu, 30 Jun 2016 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 30 Jun 2016 01:23 PM IST
विज्ञापन
pak terrorist entered in india, high alert of terror attack, danger of terror attack, india
पठानकोट हमला - फोटो : Reuters
हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पंपोर में हुए आतंकी हमले के बाद तीन पाकिस्तानी आतंकी आधुनिक हथियारों और सुसाइड बेल्ट से लैस होकर देश में घुस आए हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसी की ओर से हरियाणा और पंजाब के गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर आतंकियों के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ ही विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये गए हैं।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों का कहना है कि तीनों पाकिस्तानी आतंकी सुसाइड बेल्ट से धमाका कर सकते हैं। तीनों जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल से ग्रे कलर की स्विफ्ट कार से निकले हैं। बताया है कि आतंकी हरियाणा के रास्ते राजधानी दिल्ली में घुसने की फिराक में हैं। हालांकि खुफिया एजेंसियों को आतंकियों के टारगेट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

प्रदेश की दिल्ली सीमा से लगे शहरों में सतर्कता

pak terrorist entered in india, high alert of terror attack, danger of terror attack, india
जाट भ्‍ावन में तैनात सुरक्ष्‍ाा बल - फोटो : amar ujala
खुफिया एजेंसियों की माने तो तीनों पाकिस्तानी आतंकी हरियाणा में प्रवेश कर चुके हैं। हालांकि, स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों को अभी तक इसका सुराग नहीं मिला है। दिल्ली की सीमा से सटे रोहतक, सोनीपत, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ में खुफिया विभाग सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि आतंकियों को ट्रेस किया जा सके।

बताया गया है कि आतंकी इन्हीं रास्तों से होते हुए दिल्ली जाने की फिराक में हैं। इसी वजह से इन शहरों में पुलिस से लेकर समूचे सुरक्षा तंत्र को सतर्क कर दिया गया है। रोहतक शहर में बाहरी नाकों पर चेकिंग सख्त कर दी गई है।

सीआईए को तुरंत अपडेट करने के निर्देश

pak terrorist entered in india, high alert of terror attack, danger of terror attack, india
bsf jawan
केंद्रीय खुफिया एजेंसी की तरफ से भेजे गए पत्र में स्पष्ट निर्देश है कि आतंकियों से जुड़ी कोई भी जानकारी सामने आने के तुरंत बाद एजेंसी के हेड क्वार्टर को सूचना दी जाए, ताकि आतंकियों को काबू किया जा सके। सीआईए की तरफ से हरियाणा पुलिस के डीजीपी सहित सभी पुलिस कमिश्नर, आईजी, एसपी, एसपी रेलवे अंबाला, पंचकूला आईजी रेलवे और कमांडो, सभी सीआईडी यूनिट को खत भेजा गया है।

आतंकियों की कार का नंबर और हथियार की डिटेल सार्वजनिक
25 जून को भी तीन आतंकियों के पंजाब में घुसने की सूचना मिली थी। इसके बाद पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में हाई अलर्ट घोषित किया गया था। अब सीआईए ने आतंकियों की कार का नंबर और उनके हथियारों के बारे में भी सूचना साझा की है। तीनों आतंकियों को आत्मघाती बताया गया है। बताया गया है कि तीनों आतंकी देश में कोई बड़ा हमला करने की फिराक में हैं। इनके हुलिये के बारे में भी जानकारी एकत्रित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed