फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pak PM Imran Khan nearest leader announced 50 lakh prize money to murder Baldev Kumar

पाक से भारत आए बलदेव कुमार को हत्या की धमकी, इमरान खान के करीबी नेता ने रखा 50 लाख का इनाम

Tue, 01 Oct 2019 05:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Oct 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
Pak PM Imran Khan nearest leader announced 50 lakh prize money to murder Baldev Kumar
पाक के पूर्व विधायक को मिली धमकी - फोटो : अमर उजाला

भारत में रह रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के पूर्व विधायक बलदेव कुमार की हत्या के लिए 50 लाख रुपये का इनाम रख दिया है। यह इनाम इमरान खान के करीबी नेता ने रखा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया के माध्यम से भेजी धमकी में उक्त नेता ने साफ कहा है कि जैसे ही बलदेव कुमार पाकिस्तान वापस पहुंचेगा, वह खुद उसे मौत के घाट उतार देगा। वही पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी समर्थक गोपाल चावला भी जमकर बलदेव कुमार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल रहा है। 
विज्ञापन


बलदेव कुमार की ससुराल खन्ना में है, बीते कुछ समय से वह यहां पर अपनी बेटी का इलाज करवाने के लिए आए थे। यहां आने के बाद उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपना मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद वह चर्चा में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलदेव कुमार ने बताया कि हाजी नवाब ने फेसबुक पर पोस्ट डाली है, इसमें साफ कहा है कि जब भी वह पाकिस्तान लौटेगा, वह बॉर्डर पर ही उसकी हत्या कर देगा। भारत से कोई व्यक्ति बलदेव कुमार की हत्या करता है, तो वह उसे 50 लाख रुपये बतौर इनाम में देगा।


गोपाल चावला यही कह रहा है कि भारत में उसे किसी हालत में शरण नहीं मिलेगी, उसे पाकिस्तान लौटना पड़ेगा।  

नागरिकता से लिए किया ऑनलाइन आवेदन
बलदेव कुमार ने बताया कि भारत की नागरिकता हासिल करने के लिए उसने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। उसे अब भारत सरकार के फैसले का इंतजार है। बलदेव के पास 12 अक्टूबर तक का वीजा है। वह वीजा को आगे बढ़ाने के लिए भी सोच रहा है। अगर उसे नागरिकता नहीं मिलती है, तो वह किसी हालत में पाकिस्तान नहीं जाएगा। क्योंकि वहां जाना मतलब मौत है। वह किसी अन्य देश की नागरिकता के लिए आवेदन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed