फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pak government Has Handed Over Management Of Gurudwara Sri Kartarpur Sahib To ETPB

पाकिस्तान की नई हरकत, पीएसजीपीसी से छीना श्री करतारपुर साहिब का प्रबंधन, अब ये संस्था देखेगी काम

Thu, 05 Nov 2020 12:36 PM IST
ajay kumar अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Nov 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Pak government Has Handed Over Management Of Gurudwara Sri Kartarpur Sahib To ETPB
श्री करतारपुर साहिब। - फोटो : फाइल फोटो

पाकिस्तान ने एतिहासिक गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब का प्रबंधन पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) से छीनकर एवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) को सौंप दिया है। पाकिस्तान सरकार द्वारा गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब को प्रोजेक्ट बिजनेस प्लान घोषित कर प्रबंधन के लिए नौ सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में पीएसजीपीसी का कोई सदस्य शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की इमरान सरकार ने तीन नवंबर को एक अधिसूचना जारी की थी। इसके अनुसार पाकिस्तान सरकार की आर्थिक मामलों की कमेटी ने एक मसौदा तैयार किया था, जिसके अंतर्गत गठित की गई कमेटी को गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब पर प्रशासनिक नियंत्रण के साथ-साथ रखरखाव का अधिकार होगा। इस कमेटी को पीएमयू (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट) श्री करतारपुर साहिब का नाम दिया गया है। यह एक स्व-वित्तपोषण निकाय होगा।

विज्ञापन

विभाजन के बाद किया गया था ईटीपीबी का गठन 

ईटीपीबी पाकिस्तान सरकार की सांविधानिक संस्था है। इसका गठन विभाजन के बाद किया गया था। यह संस्था हिंदू और सिखों के उन धार्मिक ट्रस्टों का संचालन करती है, जो पाकिस्तान में हैं। इसके अलावा ईटीपीबी धार्मिक, शिक्षण संस्थाएं भी चलाती है। 1996 में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा साहिबान के रखरखाव के लिए पीएसजीपी का गठन किया था। उस समय भी एसजीपीसी ने पाकिस्तान सरकार का कड़ा विरोध किया था। पीएसजीपीसी के गठन के बाद एसजीपीसी का पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा साहिब में दखल पूरी तरह बंद हो गया था।
 
वहीं पीएसजीपीसी के गठन के बाद भी ईटीपीबी का गुरुद्वारा साहिब के संचालन में पूरा दखल रहा। ईटीपीबी पीएसजीपीसी के अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों को मोहरा बना कर गुरुद्वारा साहिबान का अप्रत्यक्ष रूप से संचालन करती रही है। गुरु साहिबान के प्रकाश पर्वों को लेकर पीएसजीपीसी की जितनी भी बैठकें होती हैं, उनमें ईटीपीबी के अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद होते थे। पीएसजीपीसी के अध्यक्षों और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति भी ईटीपीबी द्वारा की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed