{"_id":"4c5dfb020b25da58c26a88d156008354","slug":"painting-exhibition-colour-stenja-at-art-museum-and-gallery-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां देख सकते हैं तारा शर्मा की बनाई बेहतरीन पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां देख सकते हैं तारा शर्मा की बनाई बेहतरीन पेंटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Feb 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह साल पहले चंडीगढ़ की आर्ट गेलरी में अपनी पहली पेंटिंग एग्जिबिशन लगाई थी और आज यह दूसरी एग्जिबिशन है, जिसमें छह साल की सभी पेंटिंग आप देख सकते हैं।
विज्ञापन
यह बात तारा शर्मा ने वीरवार को आर्ट म्यूजियम एंड गैलरी-10 में अपनी दूसरी पेंटिंग एग्जिबिशन ‘कलर स्टेंजा’ के पहले दिन कही। प्रदर्शनी का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल ने किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बचपन में मां उन्हें खत लिखा करती थी, जिसमें कई रंगों का इस्तेमाल किया होता था, उन रंगों को देख कर ही कलाकार बनने की सोची।
चंडीगढ़ कालेज ऑफ आर्किटेक्चर से ग्रेजुएशन के बाद डिपार्टमेंट ऑफ आर्किटेक्चर, हरियाणा में नौकरी भी की और इसी दौरान अपनी पहली पेंटिंग एग्जिबिशन द ब्रिलिएंस ऑफ ब्लैक को सन 2007 में लगाया था।
विज्ञापन
तारा की पेंटिंग कि प्रदर्शनी की शुरुआत रंग बिरंगे धागों के जालों से होती है, जिसके बीच एक साइकिल को रंगों से सजा रखा है और सामने प्लास्टिक के ग्लास में पढे़ है कुछ रंग।
आगे चलते हुए पेंटिंग में कई नामी सितारों के चेहरे हैं जैसे माइकल जैक्सन, मैडोना, शिवराज पाटिल, प्रणब मुखर्जी।
इनके बारे में तारा ने कहा की कुछ चेहरों से तो वे मिली हुईं हैं, इसलिए उनकी तस्वीर बनाने की सोची, प्रणब मुखर्जी से एलपीयू में मिली थीं जहां उनकी पेंटिंग बनाने का मन हुआ।
यह प्रदर्शनी 9 फरवरी तक, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चंडीगढ़ आर्ट म्यूजियम एंड गैलरी-10 में चलेगी।