फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   painting camp, national painting camp, punjab kala bhawan, punjab lalit academy, chandigarh

चंडीगढ़ में 7 दिवसीय नेशनल पेंटिंग कैंप 15 मई से

Sat, 14 May 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 May 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
painting camp, national painting camp, punjab kala bhawan, punjab lalit academy, chandigarh
पंजाब कला भवन में म्यूजिकल प्रोग्राम - फोटो : फाइल
पंजाब ललित कला अकादमी और दिल्ली ललित कला अकादमी की ओर से  सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में नेशनल पेंटर कैंप का शुभारंभ 15 मई से होगा। यह 21 मई तक चलेगा। शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पंजाब कला परिषद की चैयरपर्सन हरजिंदर कौर और पंजाब ललित कला अकादमी की सचिव साधना संगर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लाइव पेंटिंग कैंप यहां पर पहली बार लगाया जा रहा है। यह कैंप सात दिन चलेगा। इसमें कलाकार लाइव पेंटिंग करेंगे। इसमें 15 कलाकार भाग लेंगे। यह कलाकार दिल्ली, हरियाणा, नागपुर,  कोल्हापुर, अहमदाबाद, जोधपुर, पटियाला, होशियारपुर, मानसा, मोगा, जालंधर, सहारनपुर के आएंगे। 
विज्ञापन


रोजाना कलाकार पेश करेंगे स्लाइड शो
कैंप के बारे में पंजाब ललित कला अकादमी की सचिव साधना संगर ने बताया कि इसमें कलाकार लाइव पेंटिंग के साथ रोजाना स्लाइड शो के जरिये अपने काम के बारे में भी बताएंगे।  इस कैंप में नोएडा से प्रोफेसर प्रेम सिंह, महाराष्ट्र से अनुराधा, दिल्ली से साबिया, जालंधर से अश्विनी वर्मा, होशियारपुर से डॉ. जसपाल सिंह, सहारनपुर से डॉ. राम शब्द, राजस्थान से मीना, पटियाला से डॉ. राजिंदर, मुुंबई से अश्विनी, कोल्हापुर से नागेश और मानसा से जसप्रीत सिंह भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed