फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Paid Parking in Chandigarh, Nagar Nigam

चंडीगढ़ः 12 नई पार्किंग हो जाएंगी पेड, पर रेट रहेंगे वहीं, तो अब जब ढीली करने को रहें तैयार

Sat, 27 Oct 2018 03:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 Oct 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
Paid Parking in Chandigarh, Nagar Nigam
parking - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में नई पार्किंग को पेड करने की हरी झंडी मेयर देवेश मोदगिल ने ज्वाइंट कमिश्नर को दे दी है। अब जो नई पेड पार्किंग बनेगी उसमें रेट्स पुराने वाले ही लागू होंगे। जो प्रस्ताव तैयार हो रहा है, उसमें यह शर्त रखी जा रही है कि दो साल बाद जब रेट्स बढ़ाए जाएंगे तो उस समय रेट बढ़ाने का प्रस्ताव फिर से सदन में आएगा, अगर सदन संतुष्ट होगा तभी रेट्स बढ़ाने की मंजूरी मिलेगी। प्रस्ताव के अनुसार मध्य मार्ग और मनीमाजरा स्थित वी-3 रोड पर स्थित शोरूमों के आगे जो एक दर्जन पार्किंग स्थल है, उन्हें पेड किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम ऐसा एजेंडा इसलिए तैयार कर रहा है, ताकि पिछली बार की तरह गलती न हो, क्योंकि इस समय जो आर्य इंफ्रा कंपनी की ओर से शहर की पेड पार्किंग चलाई जा रही है। उसमें फीचर स्मार्ट न होने के बाद नगर निगम पार्किंग शुल्क कम नहीं कर पा रहा है, क्योंकि एमओयू की शर्तें कंपनी के पक्ष में हैं, जबकि मेयर देवेश मोदगिल ने इस साल काफी प्रयास किया था कि आर्य इंफ्रा कंपनी से शहर की पेड पार्किंग छुड़वा ली जाए। मेयर देवेश मोदगिल का कहना है कि जो नई पार्किंग पेड की जाएगी वह स्मार्ट भी होंगी और उनका रेट भी कम होगा।
विज्ञापन


मेयर के अनुसार दोपहिया वाहन चालक से 5 और कार चालक से 10 रुपये चार्ज किया जाएगा और घंटे वाइज भी रेट नहीं बढ़ाए जाएंगे, जबकि इस समय जो पेड पार्किंग चल रही हैं, उनमें शुरूआती 4 घंटे के बाद हर दो घंटे बाद रेट्स बढ़ते रहते हैं। मेयर का कहना है कि ज्वाइंट कमिश्नर तेजदीप सैनी एजेंडा तैयार कर रहे हैं, जिन्हें शर्तें नगर निगम के पक्ष में डालने के लिए कहा गया है। नगर निगम ने नई बनने वाले पेड पार्किंग से 10 करोड़ रुपये की सालाना कमाई करना चाहता है। इस समय मध्य मार्ग में सिर्फ सेक्टर-9डी के हिस्से और सेक्टर-8 में ही पेड पार्किंग है, जबकि नई जगह पर पार्किंग पेड होने से सेक्टर-9 के प्रेस लाइट प्वाइंट के पास, सेक्टर-7, सेक्टर-26 में वी-3 रोड के किनारे की पार्किंग पेड हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-17 की आरबीआई के सामने की पार्किंग भी होगी पेड
इस समय सेक्टर-17 की आरबीआई के सामने की पार्किंग निशुल्क चल रही है। इसके साथ ही शहर की पहली मल्टीलेवल पार्किंग बनी हुई है। 6 साल पहले जब मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण शुरू किया गया था तब इसके साथ की पार्किंग को भी छोड़ दिया गया था। बाकी सेक्टर-17 की पार्किंग को पेड कर दिया गया है, लेकिन यह अभी भी निशुल्क चल रही हैं। नगर निगम का मानना है कि इस हिस्से को भी पेड करने से मल्टीलेवल पार्किंग में ज्यादा वाहन पार्क होंगे, क्योंकि इस समय निशुल्क के चक्कर में लोग मल्टीलेवल में न जाकर यहां पर ही वाहन पार्क कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed