फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Padyatra against drugs in chandigarh Administrator Punjab Haryana

चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ पदयात्रा: जल विवाद के बीच एक मंच पर आए नायब सैनी-भगवंत मान... लेकिन न दुआ न सलाम

Sat, 03 May 2025 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 May 2025 12:24 PM IST
सार

नशे के खिलाफ पदयात्रा में विभिन्न सरकारी स्कूलों के करीब 2500 छात्र जीएमएसएसएस-16, 18, 22 और 23 में एकत्रित हुए और स्कूल यूनिफॉर्म में सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क की ओर मार्च किया। 

विज्ञापन
Padyatra against drugs in chandigarh Administrator Punjab Haryana
एक मंच पर आए पंजाब और हरियाणा के सीएम - फोटो : करुण शर्मा/अमर उजाला

विस्तार

पानी के विवाद को लेकर पंजाब और हरियाणा में चल रही तल्खी शनिवार को नशा मुक्ति चंडीगढ़ अभियान के दौरान भी दिखी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा के सीएम नायाब सिंह सैनी को मंच पर भी इग्नोर किया। 
विज्ञापन


दरअसल दोनों ही मुख्यमंत्री पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया द्वारा शुरू की गई पहल नशा मुक्ति चंडीगढ़ कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान राज्यपाल के नेतृत्व में सचिवालय से सेक्टर 17 तिरंगा अर्बन पार्क का पदयात्रा भी निकली गईं। जिसमें नगर निगम प्रशासन समिति सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा बड़े पैमाने पर स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। दावा था कि इस कार्यक्रम में करीब 5000 से ज्यादा लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


  
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है विवाद 

दरअसल पंजाब की तरफ से भाखड़ा नहर का पानी हरियाणा जाने से रोक दिया गया है। इसकी वजह से दोनों राज्यों के बीच में आपसी तनाव बढ़ गया है। हरियाणा सरकार पंजाब के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी भी कर रही है। ऐसे में राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के कार्यक्रम में सबकी नजर दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री पर थी। यहां दोनों के बीच की तल्खी और दूरी नजर आई।  

यह भी पढ़ें: केंद्र ने निकाला जल विवाद का हल: हरियाणा को आठ दिन मिलेगा इतना अतिरिक्त पानी, बीबीएमबी को पंजाब के लिए आदेश

भाषण के दाैरान नहीं लिया हरियाणा सीएम का नाम

अपने संबोधन के दाैरान भगवंत मान ने कहा कि इश्क करना सबका पैदाइशी हक है क्यों ना इस बार वतन की सरजमीं को महबूब बना लिया जाए। भगवंत मान ने कहा कि लोग कहते हैं कि जिंदा रहे तो फिर मिलेंगे लेकिन मेरा कहना है कि मिलते रहेंगे तो जिंदा रहेंगे। 

हालांकि उन्होंने भाषण में हरियाणा के सीएम को इग्नोर किया। मान ने कहा कि किसी को कोई सलाह लेनी है तो जब चाहे मिल ले। हमारे दरवाजे खुले हैं। पंजाब के राज्यपाल गुलाब सिंह कटारिया के दरवाजे खुले हैं, हरियाणा के राज्यपाल के दरवाजे खुले हैं। इस दाैरान मंच पर बैठे हरियाणा के सीएम का नाम मान ने नहीं लिया।

हालांकि कार्यक्रम समाप्ति के बाद दोनों मुख्यमंत्री मंच पर लोगों के भीड़ में महज कुछ सेकेंड के लिए एक दूसरे से औपचारिक बातचीत करते दिखे।

बल्ला घुमाओ नशा भगाओ का नारा

राज्यपाल ने इस दौरान बल्ला घुमाओ नशा भगाओ का नारा लगवाया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्यपाल और चंडीगढ़-पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे अभियानों की भी तारीफ की। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह लोग नशे के खिलाफ इतना सख्त हैं कि लोगों का मकान तक गिरवा रहे हैं। 31 में तक नशा मुक्त अभियान सफल किया जाएगा।।

नशे करने वाले गायक को अपना आदर्श मत बनाओ 

भगवंत मान ने कहा कि नशा करने वाले किसी भी गायक को अपना आदर्श मत बनाओ। अगर रोल माॅडल बनाना है तो मिल्खा सिंह को बनाओ। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को अपना आदर्श बनाओ।

नशे से दूर जियो भरपूर का नारा 

नशे से दूर जियो भरपूर का नारा पूरे मार्च के दौरान दिया गया। मटका चौक के पास हरियाणा के सीएम मार्च में शामिल हुए। इस दौरान जब मार्च नगर निगम कार्यालय के पास पहुंचा तो वहां मेयर हरप्रीत कौर बबला समेत निगम के पार्षदों और अधिकारियों ने मार्च का स्वागत किया। मार्च की तैयारियों में सुबह से ही नगर निगम कार्यालय के बाहर सांस्कृतकि कार्यक्रम भी हो रहा था। सेक्टर 17 जब मार्च पहुंचा तो वहां चंडीगढ़ व्यापार मंडल समेत तमाम व्यापारियों ने पूरे जोश के साथ सबका स्वागत  किया और मार्च का हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed