फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Unemployed youth to receive Rs 2,000 per month; applications open from the 1st

Chandigarh-Haryana News: बेरोजगार युवाओं को मिलेंगे 2,000 रुपये महीना, एक से आवेदन शुरू

विज्ञापन
30 नवंबर तक ऑनलाइन करना होगा आवेदन, 21 से 35 साल के युवाओं को मिलेगा लाभ
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को 1,200 से 2,000 रुपये तक मासिक बेरोजगारी भत्ता पाने का मौका मिलेगा। हरियाणा सरकार की सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन एक नवंबर से शुरू होंगे। पात्र युवा 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अंतिम तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
योजना के तहत 12वीं पास और दो साल का प्रमाण पत्र या डिप्लोमा रखने वाले युवाओं को 1,200 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। वहीं, स्नातक या उससे अधिक शिक्षित युवाओं और तीन साल का डिप्लोमा रखने वालों को 2,000 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन


आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), आधार कार्ड, आधार से जुड़ी बैंक पासबुक, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राजस्व अधिकारी से सत्यापित संपत्ति संबंधी शपथ पत्र और स्व-घोषणा पत्र देना होगा। विवाहित महिला आवेदकों को ससुराल पक्ष का राशन कार्ड भी जमा करना होगा। पात्र युवा हरियाणा रोजगार विभाग की वेबसाइट hrex.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने युवाओं से अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन करने की अपील की है ताकि समय पर प्रक्रिया पूरी हो सके और वे योजना के लाभ से वंचित न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये शर्तें पूरी करना जरूरी



आवेदक हरियाणा का मूल निवासी हो।
आयु 21 से 35 वर्ष के बीच हो।

1 नवंबर 2026 तक किसी रोजगार कार्यालय में लगातार कम से कम तीन साल से पंजीकरण हो।

आवेदक किसी शिक्षण संस्थान में विद्यार्थी या प्रशिक्षु न हो और न ही स्वरोजगार में लगा हो।

वह सक्षम युवा योजना का लाभार्थी न हो।

परिवार की सभी स्रोतों से सालाना आय 3 लाख रुपये से अधिक न हो।

परिवार के पास 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति अथवा दो हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed