{"_id":"959cf7f2e7d5345a79cbf1aaa66a94a7","slug":"padmabhushan-writer-sardar-anjum-died-at-fortis-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदमभूषण साहित्यकार सरदार अंजुम नहीं रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदमभूषण साहित्यकार सरदार अंजुम नहीं रहे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 10 Jul 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदमभूषण साहित्यकार सरदार अंजुम का वीरवार को लंबी बीमारी बाद निधन हो गया। उन्होंने आखिरी सांस शाम 5.45 पर फोर्टिस अस्पताल में ली। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही उनके परिवारिक मेंबर और जानकार अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें गंभीर हालत में 26 मई को अस्पताल में भरती करवाया गया था। वह इंट्राक्रेनियल ब्लीड का सामना कर रहे थे। वहीं, काफी समय से आईसीयू में ही चल रहे थे। अस्पताल के प्रवक्ता का कहना है कि उनके मस्तिष्क से लगातार खून बह रहा था।
विज्ञापन
हालांकि अस्पताल की तरफ से उनकी देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं, वह मधुमेह और डायबिटीज के पेशेंट भी रहे चुके हैं। जिक्रयोग है कि इससे पहले भी अंजुम को फोर्टिस अस्पताल में भरती करवाय गया था। तब उनके पैर का आपरेशन किया गया।
विज्ञापन
उन्हें गैंगरीन जैसा कोई घातक रोक हो गया था। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा था कि पंजाब सरकार के अफसर उनकी सुध नहीं ले रहे है। जैसे ही मामला सामने आया था तो खुद मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अंजुम को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी।