फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Padmaavat movie,18 miscreants nabbed, says DGP BS Sandhu

पद्मावत पर सरकार 'दंडवत', गुरुग्राम में हिंसा के बाद सूरजपाल अम्मू गिरफ्तार

Fri, 26 Jan 2018 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Jan 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
Padmaavat movie,18 miscreants nabbed, says DGP BS Sandhu
gurugram bus burnt - फोटो : File Photo
हरियाणा में पद्मावत फिल्म के प्रसारण को लेकर गुरुग्राम में हुई घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है।  पुलिस ने  सभी सिनेमाघर संचालकों को आश्वस्त किया है कि वे  बेखौफ होकर इस फिल्म का प्रसारण करें।
विज्ञापन


दूसरा, पुलिस ने इस फिल्म को लेकर गत दिनाें हुए उपद्रवों के चलते पूरे प्रदेशभर में 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से 25 गिरफ्तारियां तो फिल्म के विरोध में की गई हिंसा में दर्ज 4 एफआईआर (3 गुरुग्राम, 1 कुरुक्षेत्र) के तहत की गई है, जबकि 10 रोकथाम गिरफ्तारियां की गई है। दूसरी ओर, पुलिस राजपूत समुदाय के नेता सूरजपाल अम्मू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


हरियाणा डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस बीएस संधू ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सूरजपाल अम्मू ने पुलिस ने एमजे रोड पर जाने के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन उनकी इस अर्जी को खारिज कर दिया गया है और उन्हें घर में ही रहने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी के अनुसार मौजूदा हालात को देखते उन्हें घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह विभाग को भी सख्त होने के निर्देश

Padmaavat movie,18 miscreants nabbed, says DGP BS Sandhu
Haryana DGP BS Sandhu - फोटो : File Photo
डीजीपी बीएस संधू ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार हरियाणा के 9 शहरों के 33 सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन हो रहा है और इस दौरान किसी सिनेमाघर में तोड़फोड़ या उपद्रव की कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। डीजीपी ने कहा कि गुरुग्राम जो घटना घटी है, वे अचानक ही घटित हुई, लेकिन उसके बाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है।

गृह विभाग को भी सख्त होने के निर्देश
हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि गुरुग्राम में पद्मावत फिल्म को लेकर स्कूल बस पर हमला करना निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है और छोटे-छोटे स्कूली बच्चों पर हमला करना शर्मनाक है। ऐसा कुकृत्य करने वालों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून अपना काम करेगा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भावनाओं में न बहें और समाज के हित में एक जिम्मेवार नागरिक की भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं देगी। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि  गृह विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें और यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में ऐसी घटना न हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed