पंजाब में नहीं शुरू हुई धान खरीद: मजदूर यूनियन हड़ताल पर, आढ़ती और शैलर यूनियन ने भी काम बंद किया
एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में मजदूर यूनियन ने मार्केट कमेटी के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पंजाब सरकार से मजदूरी बढ़ाने की मांग की गई। वहीं मजदूर यूनियन के प्रधान का कहना है कि जब तक मजदूरों की मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक कोई भी मजदूर पंजाब की किसी भी मंडी में काम नहीं करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया की दूसरी सब से बड़ी अनाज मंडी जगरांव फसल खरीद के पहले ही दिन हड़ताल करते हुए आढ़ती एसोसिएशन जगरांव प्रधान कन्हैया गुप्ता की अगुवाई में अपनी मांगों को लेकर मार्केट कमेटी के आगे धरने पर बैठी आढ़ती एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली।
इस दौरान आढ़ती एसोसिएशन ने दो टूक में साफ कहा जब तक उनकी मांगे पूरी नही होती तब तक धरना व हड़ताल जारी रखेंगे। एसोसिएशन ने कहा ⅖% कमीशन देना तो दूर सरकार ने आढ़त के 46 रुपये फिक्स कर दिए। वहीं, पंजाब भर के आढ़तियों का 50 करोड़ रुपये ईपीएफ काटा गया है। जब तक आढ़तियों का काटा हुआ रुपया और कमीशन का मसला हल नहीं होता तब तक मंडी में न तो धान उतरेगा न ही साफ किया जाएगा। न खरीदा जाएगा न बेचा जाएगा। आढ़ती एसोसिएशन जगरांव प्रधान कन्हैया गुप्ता ने कहा कि हड़ताल के चलते मार्केट कमेटी जगरांव के आगे हर रोज आढ़ती मजदूर व मुनीम द्वारा 11 से 1 बजे तक धरना लगाया जाएगा।
मंडी में एक भी दाना नहीं पहुंचा
एशिया की दूसरी सब से बड़ी अनाज मंडी जगरांव में खरीद शुरू होने के पहले दिन आढ़ती की हड़ताल के चलते एक भी दाना मंडी में नहीं पहुंचा। इसके चलते जगरांव मंडी खाली नजर आई। वहीं, मंडी में काम करने वाले मजदूर भी काम न होने के कारण खाली हाथ लौट गए।