{"_id":"2574b1ae8e70c6919ad6fdc98bcf1587","slug":"padambhushan-shyam-benegal-movie-shooting-in-punjab-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर रुपहले पर्दे पर आने को तैयार श्याम बेनेगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर रुपहले पर्दे पर आने को तैयार श्याम बेनेगल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 Mar 2015 02:15 PM IST
विज्ञापन
सरदारी बेगम....मेकिंग ऑफ महात्मा और जुबैदा जैसी राष्ट्रीय अवॉर्ड विजेता फिल्म बनाने वाले निर्माता निर्देशक श्याम बेनेगल लगभग चार साल बाद अपनी नई ऐतिहासिक फिल्म के साथ रुपहले पर्दे पर फिर नजर आएंगे। उनकी इस ऐतिहासिक फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ के आसपास के इलाके में हो रही है।
विज्ञापन
उनकी निर्देशित इस फिल्म में चंडीगढ़ और पंजाब के थियेटर आर्टिस्टों को शामिल किया गया है। पद्मभूषण बेनेगल ने यूनिट के साथ चंडीगढ़ में फिल्म की लोकेशन के लिए पंजाब के जयंती माजरी गांव के आसपास पहाड़ी इलाकों का चयन किया है।
विज्ञापन
इस गांव में सुबह होते ही श्याम बेनेगल की टीम पहुंचती है और दिनभर शूटिंग चलती है। श्याम बेनेगल की इस यूनिट में लगभग चालीस सदस्य हैं।
हर शॉट का बारीकी से अध्ययन
श्याम बेनेगल की फिल्में बेहतरीन और अवॉर्ड विनिंग क्यों होती हैं। इसका कारण है कि फिल्म का हर शॉट उनकी पारखी नजरों से होकर गुजरता है। सुबह से शाम तक उनकी पारखी नजरें इस ऐतिहासिक फिल्म के शॉट पर होती है।
विज्ञापन
बेनेगल की कुछ फिल्में
2010 वेल डन अब्बा
2010 पोएट ऑफ पॉलिटिक्स अब्दुल गफ्फार चौधरी
2008 वेलकम टू सज्जनपुर
2005 नेताजी सुभाष चंद्र बोस
2001 जुबैदा
1996 सरदारी बेगम
1996 मेकिंग आफ महात्मा
1993 सूरज का सातवां घोड़ा
1991 अंतर्नाद
1988 भारत एक खोज
1986 यात्रा दूरदर्शन धारावाहिक फिल्म
अवार्ड
1976 पद्मश्री
1991 पद्मभूषण
2005 दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
2013 एएनआर नेशनल अवॉर्ड