फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   P Sainath participated in Debate in Chandigarh

पी साईनाथ ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप, कहा- 1 साल में रिलायंस को 143 करोड़ का लाभ पहुंचाया

Tue, 30 Oct 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 30 Oct 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
P Sainath participated in Debate in Chandigarh
पी साईनाथ

केंद्र सरकार की फसल बीमा योजना का महाराष्ट्र के परभणी जिले में किसानों से जबरन लिए गए इंश्योरेंस प्रीमियम की कुल राशि 173 करोड़ है, जबकि उन्हें मुआवजा के रूप में महज 30 करोड़ दिए गए हैं। इस तरह एक जिले में एक फसल की बर्बादी से एक साल में रिलायंस को 143 करोड़ का लाभ पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


इसे देशभर के 600 जिलों में लागू कर दिया जाए तो 80 हजार करोड़ सालाना मुनाफा निश्चित हो जाता है। यह बात प्रख्यात कृषि एवं ग्रामीण मामलों के जानकार व वरिष्ठ पत्रकार पी साईनाथ ने सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-35 के किसान भवन में किसानी का संकट और अलग-अलग वर्गों के योगदान विषय पर आयोजित संवाद में कही। 
विज्ञापन


इसमें किसान यूनियनों और सिविल सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि आज किसानी का संकट कर्ज से पीड़ित किसान की आत्महत्या तक नहीं है बल्कि यह समाज के दूसरे हिस्सों पर भी अपना असर डाल रहा है। नवंबर के अंत में देश भर के 200 किसान संगठन ‘किसान मुक्ति मार्च’ निकाल कर सरकार से किसानी संकट पर चर्चा एवं उसके निदान के लिए पार्लियामेंट का विशेष सत्र बुलाने की मांग करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाया कि अगर जीएसटी के लिए आधी रात को दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है तो देश की आबादी के सबसे बड़े हिस्से की समस्याओं के लिए क्यों नहीं बुलाया जा सकता। प्रो. जगमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संवाद में चंडीगढ़ और पंजाब से आए किसानों ने अपने विचार रखे।


पंजाब किसान यूनियन के गुरनाम सिंह भीखी, किसान सभा के भूपिंदर सांबर, बीकेयू (डकौंधा) के मास्टर सुच्चा सिंह, जमहूरी किसान सभा के इंद्रजीत सिंह ग्रेवाल, किसान संघर्ष कमेटी के कमलप्रीत पन्नू ने कहा कि किसानों की समस्या अब पूरे देश की समस्या बन चुकी है। इसके लिए देशव्यापी अभियान चलाना होगा। संसद की जनता के प्रति जवाबदेही तय करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed