{"_id":"608298e3282cc972ba3d36ea","slug":"oxygen-generator-plant-start-working-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: चंडीगढ़ में हवा से बनाई ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू, केंद्र की टीम ने भी दी शाबाशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: चंडीगढ़ में हवा से बनाई ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू, केंद्र की टीम ने भी दी शाबाशी
Fri, 23 Apr 2021 03:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 23 Apr 2021 03:22 PM IST
सार
भारत सरकार की तरफ से शहर के तीन अस्पतालों में लगाए गए ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट से गुरुवार शाम अस्पतालों में भर्ती कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जीएमएसएच 16 में पाइप लाइन से जोड़े गए ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट को शुरू करते डॉ मनजीत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना महामारी के इस दौर में जहां एक तरफ देश के कई हिस्सों में ऑक्सीजन न मिलने से मरीजों की जान जा रही है, वहीं चंडीगढ़ में हवा से ऑक्सीजन बनाकर मरीजों की जान बचाने का काम सफलतापूर्वक शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
भारत सरकार की तरफ से शहर के तीन अस्पतालों में लगाए गए ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट से गुरुवार शाम अस्पतालों में भर्ती कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई शुरू कर दी गई है। इसके अंतर्गत जीएमएसएच 16, जीएमसीएच 32 व कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को हवा से बनाया गया ऑक्सीजन दिया जाने लगा है।
विज्ञापन
शहर में लगाए गए इन तीन ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट की छमता इतनी ज्यादा है कि स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों में भी आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी कर ली है। निदेशक स्वास्थ्य डॉ़ अमनदीप कंग ने इस संबंध में गुरुवार देर शाम शहर के निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिया है कि कोविड-19 के मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। अगर निजी अस्पतालों में ऐसी नौबत आई तो स्वास्थ्य विभाग वहां भी तत्काल ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
35 से 40 प्रतिशत की बचत शुरू
जीएमएसएच 16, जीएमसीएच 32 व सेक्टर 48 कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट शुरू हो जाने से प्रत्येक अस्पताल में 30 से 40 प्रतिशत तक लिक्विड ऑक्सीजन की बचत होने की उम्मीद है। 24 घंटे के अंदर 60 प्रतिशत से ज्यादा लिक्विड ऑक्सीजन की बचत की जा चुकी है। डॉ़ मनजीत ने बताया कि जीएमसीएच 32 में मरीजों का दबाव ज्यादा होने के कारण बचत की क्षमता जीएमएसएच 16 की तुलना में कुछ कम है। लेकिन वहां भी इससे राहत मिलने लगी है।
एक मिनट में डेढ़ हजार लीटर से ज्यादा की आपूर्ति सुनिश्चित
तीनों अस्पतालों में लगाए गए ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट की मदद से 1 मिनट में डेढ़ हजार से ज्यादा लीटर ऑक्सीजन प्राप्त की जा सकती है। डॉ़ मनजीत ने बताया कि जीएमएसएच 16 में इस प्लांट से 500 लीटर प्रति मिनट, जीएमसीएच 32 में एक हजार व 48 कोविड अस्पताल में 100 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन जनरेट की जा रही है। ऐसे में 1 मिनट में लगभग डेढ़ हजार से ज्यादा लीटर ऑक्सीजन प्राप्त करना शुरू कर दिया गया है।
एक मिनट में डेढ़ हजार लीटर से ज्यादा की आपूर्ति सुनिश्चित
तीनों अस्पतालों में लगाए गए ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट की मदद से 1 मिनट में डेढ़ हजार से ज्यादा लीटर ऑक्सीजन प्राप्त की जा सकती है। डॉ़ मनजीत ने बताया कि जीएमएसएच 16 में इस प्लांट से 500 लीटर प्रति मिनट, जीएमसीएच 32 में एक हजार व 48 कोविड अस्पताल में 100 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन जनरेट की जा रही है। ऐसे में 1 मिनट में लगभग डेढ़ हजार से ज्यादा लीटर ऑक्सीजन प्राप्त करना शुरू कर दिया गया है।
तीन और प्लांट लगाने का भेजा प्रस्ताव
डॉ़ मंजीत ने बताया कि सरकार ने कोविड-19 के मामलों को देखते हुए पिछले दिनों और प्लांट लगाए जाने संबंधी प्रस्ताव मांगा था। जिसे गंभीरता से लेते हुए चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मनीमाजरा , सेक्टर 22, सेक्टर 45 के सिविल अस्पताल में प्लांट लगाने संबंधी प्रस्ताव भेज दिया है। इसमें मनीमाजरा में 100, सेक्टर 22 में 200 और सेक्टर 45 में 100 एलपीएम की क्षमता वाले प्लांट की मांग की गई है।
चंडीगढ़ में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। क्योंकि स्वास्थ विभाग ने ऑक्सीजन जनरेटर की सुविधा शुरू कर के डिमांड से ज्यादा ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इसके बल पर सरकारी अस्पतालों के साथ ही अगर निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी हुई तो उसे भी चंद मिनटों में दूर कर लिया जाएगा। डॉ़ मनजीत सिंह, ऑक्सीजन के स्टेट नोडल ऑफिसर