फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ownership will be available to people on government land for years

सरकार देने जा रही है तोहफा, इन लोगों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक

Sat, 20 May 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Sat, 20 May 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Ownership will be available to people on government land for years
नवजोत सिद्धू - फोटो : file photo
सरकारी जमीनों पर सालों से मकान बना कर रहने वाले लोगों के लिए पंजाब सरकार ने खुशखबरी दी है। सरकार इनको किराएदार की जगह मकान मालिक बनाने जा रही है। इसके लिए तैयारी भी कर ली गई है। लोगों को बड़ी संख्या में इसका लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


राज्य में नगर कौंसिलों/नगर निगमों व पंचायती जमीनों पर 20 वर्षों से किराए पर बैठे लोगों को पंजाब सरकार की ओर से तोहफे के रूप में मालिकाना हक देने की नगरीय विकास मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने हरी झंडी दे दी गई है। भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी सुनील सिंगला के नेतृत्व में शिष्टमंडल मंगलवार को निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से मिला और उनसे मालिकाना हक मांगा। उन्होंने किराएदारों के वफद को आश्वासन दिया कि सरकार इस संबंधी पहले ही अधिसूचना जारी कर चुकी है।
विज्ञापन

सरकार ने तैयार की ये योजना

Ownership will be available to people on government land for years
लोगों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक - फोटो : Demo Pic
इच्छुक किराएदार मालिकाना हक के लिए जो भी सरकारी प्रक्रिया है, उसे शीघ्र पूरी करें तो उन्हें जल्द ही मालिक बना दिया जाएगा, सरकार इसके लिए तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई अधिकारी परेशान करता है या आनाकानी करता है तो उसकी सीधी शिकायत भेजी जाए उस पर कार्रवाई होगी। इस संबंध में नगर निगम की पॉलिसी के तहत 150 वर्ग गज व नगर परिषद/पंचायत के मामलों में 200 वर्ग गज की जमीन का मालिकाना हक वहां मकान बनाकर रहने वालों को दिया जाएगा।

आवेदन करने वाले को 20 वर्ष कब्जे संबंधी प्रमाण देने होंगे। इस स्कीम का लाभ निगम व नगर कौंसिल के किराए पर बैठे सभी लोगों के लिए दिया गया है। बठिंडा में कुल 392 ऐसी दुकानें हैं, जिसको नगर निगम ने किराए पर दे रखा है, जबकि 200 से अधिक किराएदारों ने मालिकाना हक के लिए आवेदन भी कर रखा है। 60 किराएदारों ने तो चुनावों से पहले ही 1,000 रुपए ड्राफ्ट के साथ आवेदन कर दिया था लेकिन आचार संहिता लागू होने व चुनावों के मद्देनजर इस स्कीम को लंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed