{"_id":"64f9bafd91e557b64804bb43","slug":"overloaded-tractor-trolley-crushes-50-year-old-man-in-garhshankar-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hoshiarpur: गढ़शंकर में ओवरलोड ट्रैक्टर ने 50 वर्षीय व्यक्ति को कुचला, गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hoshiarpur: गढ़शंकर में ओवरलोड ट्रैक्टर ने 50 वर्षीय व्यक्ति को कुचला, गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
Thu, 07 Sep 2023 05:41 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 07 Sep 2023 05:41 PM IST
सार
हादसे से खफा ग्रामीणों ने गढ़शंकर पहुंच कर बंगा चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया और ट्रैक्टर-ट्राली के चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और धरने पर बैठे लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव बीरमपुर में एक मिट्टी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली के टायर के नीचे आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। नाराज लोगों ने गढ़शंकर में बंगा चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया। तीन घंटे जाम के बाद गढ़शंकर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पिछले माह भी गढ़शंकर-नंगल रोड पर ओवरलोड टिप्पर ने 21 वर्षीय युवक को कुचल दिया था। बीरमपुर निवासी सुरिंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी बाइक से और अवतार सिंह (50) अपनी एक्टिवा से गढ़शंकर जा रहे थे। अवतार सिंह एक्टिवा पर आगे जा रहे थे। जब सैनियां के डेरे के निकट पहुंचे तो ट्रैक्टर ट्राली ने तेज गति व लापरवाही से कट मार दिया। इससे अवतार सिंह ट्राली के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे से खफा ग्रामीणों ने गढ़शंकर पहुंच कर बंगा चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया और ट्रैक्टर-ट्राली के चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
गढ़शंकर के डीएसपी दलजीत सिंह खख ने कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। धारा 304 के तहत मामला दर्जकर ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मालिक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। ट्रैफिक पूरी तरह खुल गया है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रैक्टर-ट्रालियों को बख्शा नहीं जाएगा।