{"_id":"0cabb96f43cb24bd4cbf7c18915632f0","slug":"overcome-luxury-car-seller-bought-the-vehicle-from-thieves-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरों से लग्जरी कार खरीदकर बेचने वाला काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोरों से लग्जरी कार खरीदकर बेचने वाला काबू
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 01 Oct 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की लग्जरी कारें सस्ते दामों पर खरीदकर लोगों को बेचने वाले यूपी के गिरोह के एक सदस्य को जिला अपराध शाखा टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान सहारनपुर के राजपुर वासी मोहम्मद शमशेर पुत्र शमी अहमद के रूप में हुई। आरोपी के पास पुलिस ने इनोवा गाड़ी बरामद की।
पूछताछ में मोहम्मद शमशेर ने बताया कि उसने गाड़ी वाहन चोर गिरोह से सस्ते दाम पर खरीदकर कुरुक्षेत्र में बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शमशेर सिंह को मंगलवार जिला अदालत में पेश कर किया।
जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया। गाड़ी के चेसी और इंजन नंबर से पुलिस गाड़ी मालिक के बारे में पता लगा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि बरामद गाड़ी करीब 11 लाख रुपये की है।
विधानसभा चुनाव को लेकर जिला अपराध शाखा ने वाहन चेकिंग और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए नाका लगा रखा था।
इस दौरान जिला अपराध शाखा प्रभारी संजीव गौड़ को सूचना मिली कि यमुनानगर की ओर से बिना नंबर की इनोवा गाड़ी कुरुक्षेत्र की तरफ जा रही है।
पुलिस ने पिपली चौक के पास नाका लगाकर इनोवा सवार मोहम्मद शमशेर को रोककर कागजात मांगे। युवक कागजात न होने के बहाने बनाने लगा।
पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ कि तो चालक ने बताया कि इनोवा गाड़ी चोरी की है और उसने गाड़ी को सस्ते दाम पर चोर गिरोह से गाड़ी खरीदी है।
इनोवा गाड़ी को वह बेचने सहारनपुर से कुरुक्षेत्र लेकर जा रहा था। पुलिस पूछताछ करने में लगी है कि मोहम्मद शमशेर सिंह कुरुक्षेत्र में किस को चोरी की गाड़ी बेचती थी और गिरोह में कौन-कौन से सदस्य है।
विज्ञापन
अपराध शाखा प्रभारी संजीव गौड़ ने बताया कि मोहम्मद शमशेर सिंह से वाहन चोरी की कई वारदात सुलझ सकती है। पुलिस टीम पूछताछ करने में लगी हुई है।