{"_id":"c97e36710bce42e3995ba6bad8fc2f79","slug":"overcharging-on-online-booking-of-bus-for-uttrakhand-from-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस टिकट ऑनलाइन बुक कराने जा रहे, पहले पढ़ लें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस टिकट ऑनलाइन बुक कराने जा रहे, पहले पढ़ लें खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 May 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसबीटी-17 पर उत्तराखंड को जाने वाली बसों की ऑनलाइन बुकिंग में ओवरचार्जिंग हो रही है। 399 रुपये की टिकट 500-700 रुपये की मिल रही है।
विज्ञापन
ओवरचार्जिंग का शिकार हो चुके कई यात्रियों ने इसकी शिकायत भाजपा पार्षद हीरा नेगी से की। हीरा नेगी ने तुरंत आईएसबीटी पहुंचकर जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि बच्चों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। इस कारण लोग घूमने जा रहे हैं। लोगों की इसी मजबूरी का फायदा उठाकर टिकटों की धांधली हो रही है।
नेगी ने इसकी शिकायत ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर टीपीएस फूलका और सेक्टर-17 थाना प्रभारी उदयपाल से भी की। उन्होंने स्टाफ को भेजकर इसकी चेकिंग करवाने को भी कहा।
विज्ञापन
नेगी ने कहा कि बस स्टैंड पर सामान एमआरपी से ऊपर बेचा जा रहा है। कई शॉप पर तो अपनी ही एमआरपी चिपकाकर दोगुने दाम वसूले जा रहे हैं। नेगी ने 15 एमआरपी वाली पानी की बोतल 30 रुपये एमआरपी लगे टैग के साथ खरीदी।
विज्ञापन