{"_id":"577e99814f1c1b646d7fa50b","slug":"overcharging-complaints-found-in-sector-35-paid-parking-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-35 के पेड पार्किंग में दूसरे दिन भी ओवरचार्जिंग, रद्द होगा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-35 के पेड पार्किंग में दूसरे दिन भी ओवरचार्जिंग, रद्द होगा!
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
रद्द हो सकता है ठेका, ज्वाइंट कमिश्नर ने दूसरे दिन किया पेड पार्किंग का दौरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की पेड पार्किंगों में दूसरे दिन भी ओवरचार्जिंग और अन्य वायलेशन जारी रहा। सेक्टर 35 सी की पार्किंग में दूसरे दिन भी ओवर चार्जिंग पकड़ी गई। वहां का ठेका रद्द हो सकता है।
नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर ने पेड पार्किंग का निरीक्षण किया, जिसमें कई खामियां मिलीं। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी ने इंस्पेक्टर सुनील दत्त के साथ शहर के विभिन्न पेड पार्किंगों का औचक निरीक्षण किया। सेक्टर-35 सी में कई लोगों ने ओवरचार्जिंग की शिकायत की। बुधवार को भी वहां ओवरचार्जिंग का मामला पकड़ा गया था।
ओवरचार्जिंग के बाद सेक्टर-35 सी का ठेका रद्द हो सकता है। नगर निगम के अधिकारियों ने ठेका रद्द करने के संबंध में गहनता से विचार शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने वीरवार को आठ चालान किए। अमर उजाला ने पिछले सोमवार के अंक में ओवरचार्जिंग के मामले को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
वीरेंद्र चौधरी ने सुखना लेक पर पेड पार्किंग की चेकिंग की। वहां पर अव्यवस्थित पार्किंग थी और पचास मीटर के अंदर कोई कारिंदा नहीं था। सेक्टर-8 के पार्किंग में कैमरा तो लगा था, लेकिन कैमरा चल नहीं रहा था। सेक्टर-43 में भी पेड पार्किंग अव्यवस्थित थी और वहां पर भी 50 मीटर के अंदर कोई कारिंदा नहीं था। सेक्टर-9 की दो पेड पार्किंग में से एक में ई टिकटिंग नहीं थी। वहां पर मैन्युअल पर्ची दी जा रही थी।
कोट...
शहर की सभी पेड पार्किंग को चेक कर लिया गया है। शुक्रवार को नगर निगम कमिश्नर को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
बीरेंद्र चौधरी ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम