फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Over half a dozen vehicles collide amid dense fog, no casualties

पंजाबः राजपुरा में घनी धुंध के कारण रैपर बादशाह की कार हुई हादसाग्रस्त, बाल-बाल बचे

Tue, 04 Feb 2020 06:35 PM IST
ajay kumar अमर उजाला, राजपुरा(पटियाला)
अमर उजाला, राजपुरा(पटियाला) Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Feb 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Over half a dozen vehicles collide amid dense fog, no casualties
गायक बादशाह - फोटो : फाइल फोटो

घनी धुंध के कारण दिल्ली-अमृतसर मुख्य राजमार्ग पर सुबह एक मर्सिडीज कार में लुधियाना से दिल्ली जा रहे प्रसिद्ध रैपर और गायक बादशाह की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बादशाह की कार गहन धुंध के कारण सीधे ही बनाए जाने वाले पुल की पड़ीं स्लैबों में जाकर भिड़ गई। हादसे में बादशाह बाल-बाल बच गए लेकिन उनकी कार को काफी नुकसान हो गया। 

विज्ञापन


हादसे के बाद बादशाह किसी और गाड़ी से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहीं धुंध के कारण राजमार्ग पर 6 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इन हादसों में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।  मुक्तसर साहिब से चंडीगढ़ जा रहे यस बैंक के मुलाजिम नवप्रीत सिंह ने बताया कि धुंध काफी गहरी थी और वह धीरे धीरे कार चला रहे थे।
विज्ञापन


पटियाला बाईपास से मुख्य राजमार्ग पर चढ़ने लगे तो गिद्दड़बाहा से अंबाला जा रहे सन्नत कुमार की गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे दोनों कारों को काफी नुकसान हो गया। राजपुरा-सरहिंद मार्ग पर एक बस और ट्रक भी आपस में टकरा गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed