{"_id":"6aca92c0fd1bb77f1e0382e2","slug":"over-200-cars-delivered-on-the-first-day-of-navratri-markets-to-sparkle-with-gold-and-silver-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1146054-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नवरात्र के पहले दिन 200 से ज्यादा कारों की डिलीवरी, सोने-चांदी से चमकेंगे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नवरात्र के पहले दिन 200 से ज्यादा कारों की डिलीवरी, सोने-चांदी से चमकेंगे बाजार
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन 200 से ज्यादा कारों की डिलीवरी, सोने-चांदी से चमकेंगे बाजार
ट्राइसिटी में त्योहारों की खरीदारी का आगाज, नवरात्र से धनतेरस तक करोड़ों के कारोबार की उम्मीद; ज्वेलरी, दोपहिया, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों की दुकानों पर बढ़ेगी रौनक
चंडीगढ़। नवरात्र के साथ ट्राइसिटी के बाजारों में त्योहारों की रौनक लौटने लगी है। रविवार को पहले नवरात्र पर 200 से ज्यादा कारों की डिलीवरी का अनुमान है। सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर दोपहिया वाहनों, इलेक्ट्रॉनिक्स और रेडीमेड कपड़ों तक कारोबारियों ने ग्राहकों के लिए नई रेंज और विशेष ऑफर तैयार किए हैं। कारोबारियों को नवरात्र से शुरू होकर धनतेरस और दीपावली तक खरीदारी में तेजी की उम्मीद है।
चंडीगढ़ में करीब 200 ज्वेलर्स हैं। सुंदर ज्वेलर के मालिक महेंद्र खुराना के अनुसार नवरात्र के दौरान शहर में 150 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है। ग्राहकों के बजट को देखते हुए भारी गहनों के साथ हल्की चेन, अंगूठियां, कानों के आभूषण और रोजाना इस्तेमाल के डिजाइन भी तैयार किए गए हैं। चांदी के सिक्कों, पूजा के बर्तनों और उपहारों की मांग बढ़ने की भी उम्मीद है। ट्राईसिटी में नवरात्र के दौरान सोने-चांदी की संयुक्त बिक्री 150 से 250 करोड़ रुपये रहने का शुरुआती अनुमान है।
विज्ञापन
कारों के साथ दोपहिया वाहनों की मांग
ऑटोमोबाइल कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट लक्ष्मण के मुताबिक, बुकिंग के आधार पर कारों की डिलीवरी हो रही है। पहले नवरात्र पर ट्राइसिटी में 200 से ज्यादा कारों की डिलीवरी है। त्योहारों के दौरान चंडीगढ़ में चार से पांच हजार कारों की बिक्री का अनुमान है। चंडीगढ़ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रताप हुण के अनुसार, करीब पांच हजार दोपहिया वाहन बिकने की उम्मीद है। इनमें इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल हैं।
नई तकनीक और सर्दियों के कपड़ों की रेंज
सेक्टर-35 के कारोबारी संजय शर्मा के अनुसार, एआई फीचर वाले एलईडी टीवी, आधुनिक रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और अन्य घरेलू उपकरण ग्राहकों को आकर्षित करेंगे। वहीं कारोबारी करन अरोड़ा ने बताया कि सर्दियों की तैयारी के लिए जैकेट, विंडचीटर और स्वेटर की नई रेंज बाजार में आ चुकी है। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चेयरमैन चरंजीव सिंह के अनुसार, सेक्टर-35, 22, 20, 19 और मनीमाजरा एनएसी के बाजारों में सजावट कराई जा रही है। कारोबारियों को धनतेरस और दीपावली तक खरीदारी जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ट्राइसिटी में त्योहारों की खरीदारी का आगाज, नवरात्र से धनतेरस तक करोड़ों के कारोबार की उम्मीद