फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Outrage among employees for not getting pension and salary for two months, PSEB gate closed

Chandigarh News: दो माह की पेंशन व वेतन नहीं मिलने पर कर्मियों में आक्रोश, पीएसईबी का गेट किया बंद

Tue, 20 Jun 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Outrage among employees for not getting pension and salary for two months, PSEB gate closed
मोहाली। दो माह की पेंशन व मई का वेतन नहीं मिलने पर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ व रिटायर्ड कर्मचारी संघ व ऑफिसर्स एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से शिक्षा विभाग व शिक्षा बोर्ड का गेट बंद कर रैली निकाली। इसके चलते 7: 30 से लेकर 10.40 बजे तक कोई भी कर्मचारी व अधिकारी अपनी सीट पर नहीं गया। गेट के सामने काफी भीड़ जमा हो गई। शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष परविंदर सिंह खंगूड़ा, महासचिव परमजीत सिंह बनिपाल, सचिव सुखचैन सिंह सैनी और सेवानिवृत्त एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार पहली से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों को मुफ्त किताबें दे रही है। इनकी राशि का भुगतान शिक्षा विभाग, सर्वशिक्षा अभियान एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है। 2018-19 से 2022-23 तक 49 करोड़, 54 लाख, 94 हजार 447 रुपये और 2023-24 से लगभग 33 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के अधिकारी अनुचित आपत्ति जताकर बिलों को भुगतान के लिए कोषागार नहीं भेज रहे हैं। कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दोपहर तक डीजीएसई को पांच करोड़ की राशि का भुगतान कर दिया। संगठन के अध्यक्ष और महासचिव से डीपीआई कार्यालय से कार्रवाई करते हुए कोषागार कार्यालय से 29 करोड़ 36 लाख का टोकन जारी किया गया। इस मौके पर प्रभदीप सिंह बोपाराय, अमरजीत कौर, हरदेव केलर, गुरचरण सिंह तारमाला और सतनाम सिंह सत्ता ने भी रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed