{"_id":"5b55dfff4f1c1bc57a8b6008","slug":"outbreak-of-diarrhea-in-hoshiarpur-death-of-three-and-more-than-200-admit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः होशियारपुर में बढ़ा डायरिया का प्रकोप, तीन की मौत, 200 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः होशियारपुर में बढ़ा डायरिया का प्रकोप, तीन की मौत, 200 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
Updated Tue, 24 Jul 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती डायरिया के मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के होशियारपुर में हैजा और डायरिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। पिछले तीन दिन के दौरान सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 200 के पार कर चुकी है और अब तक तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें रीटा टीना पत्नी सुरेश निवासी धर्मशाला हाल निवासी कमालपुर, शाम सुंदर (40) पुत्र धन्ना राम मोहल्ला कमालपुर और यादविक (3) पुत्र विजय मोहल्ला कमालपुर शामिल हैं।
इसके अलावा निजी अस्पतालों से इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों की गिनती कई गुणा बताई जा रही है। सिविल अस्पताल में बेडों की कमी होने के कारण एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाकर उनका इलाज किया जा रहा है। बरसात के बाद शहर में जमा हुए पानी और जगह जगह पानी व सीवरेज की पाइपों की लीकेज के चलते पानी के दूषित होने से यह रोग तेजी से फैले।
दूषित पानी के कारण मोहल्ला कमालपुर, तुलसी नगर, रेलवे मंडी, लाभ नगर, सुभाष नगर, गोकल नगर, दसमेश नगर, टिब्बा साहिब, राजस्थानी कालोनी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को सिविल सर्जन डॉ. रेनू सूद और सेहत विभाग की टीमों ने इन इलाकों में जाकर प्रभावित लोगों का हाल जाना।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विभाग की 15 टीमों द्वारा घर घर जाकर सर्विलेंस के साथ साथ क्लोरीन की गोलियां देकर पीने वाले पानी को उबाल कर या क्लोरीनेट करके पीने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि विभाग की टीमों द्वारा शहर के प्रभावित क्षेत्रों में ओआरएस पैकेट और पानी साफ करने के लिए क्लोरीन की गोलियां मुहैया करवाई गई हैं।
पूर्व केंद्रीय सेहत राज मंत्री संतोष चौधरी, उद्योगमंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की बेटी डॉ. शिवानी अरोड़ा पुरी, दीपक पुरी ने अस्पताल पहुंच कर मरीजों का हाल चाल पूछा। उल्लेखनीय है कि रविवार तक 150 मरीज अस्पताल में दाखिल हुए थे, वहीं सोमवार को 70 और मरीज सिविल अस्पताल पहुंचे।