फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dense fogg in chandigarh, panchkula, mohali in december month, winter season

5 साल बाद दिसंबर सबसे ठंडा, धुंध की चादर में लिपटा चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली, ठिठुरे लोग

Tue, 17 Dec 2019 11:40 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 17 Dec 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
Dense fogg in chandigarh, panchkula, mohali in december month, winter season
घनी धुंध - फोटो : अमर उजाला
सिटी ब्यूटीफुल में सर्दी का जबरदस्त कहर शुरू हो गया है। इस बार का दिसंबर पांच सालों में सबसे ठंडा दर्ज किया गया है। सोमवार को पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए और अधिकतम तापमान में करीब साढ़े आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 11 डिग्री कम था।
विज्ञापन


इससे पूरे दिन कंपकंपी छाई रही। दूसरी तरफ रात के तापमान में भी गिरावट जारी है। रविवार को रात का तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि इससे पहले साल 2014 में अधिकतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया था। उस साल भी कड़ाके वाली ठंड पड़ी थी।
विज्ञापन


धुंध होने की वजह से सुबह के वक्त विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम दर्ज की गई।सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 100 मीटर से भी कम थी जबकि साढ़े आठ बजे 150 मीटर। हालांकि उसके बाद विजिबिलिटी बढ़ती गई लेकिन तापमान में कोई कमी नहीं आई। धूप न निकलने से लोगों को ठंड का अहसास भी ज्यादा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही दिन में तापमान में साढ़े आठ डिग्री की गिरावट दर्ज होने से हर कोई कंपकंपाता दिखा। रविवार को अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। हवा की गति भी आठ से दस किमी प्रति घंटा के रफ्तार से दर्ज की गई। हवा की गति धीमी होने के कारण धुंध छंट नहीं पाई।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन धुंध से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ठंड इसी तरह से जारी रहेगी। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की जा सकती है। 20 दिसंबर से इसमें कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। 22 दिसंबर के आसपास एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएगा, लेकिन वह कमजोर है। हल्की बारिश की संभावना है। यदि बारिश होती है तो धुंध छंट जाएगी। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 14 से 17 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है, जबकि रात का तापमान आठ से सात डिग्री के बीच रिकार्ड किया जाएगा।

किस साल कितना रहा तापमान
साल तापमान
2018- 16.3
2017 13.0
2016 17.4
2015 17.4
2014 09.0

अगले तीन दिन धुंध से राहत नहीं मिलने की संभावना है। 22 को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। बारिश हुई तो इससे धुंध छंट जाएगी।
- सुरेंद्र पाल, निदेशक मौसम विभाग चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed