फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Organizing online course Sociology fundamentals MCM DAV College Women

समाजशास्त्र और इसके मूल सिद्धांतों पर एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन में ऑनलाइन पाठ्यक्रम का आयोजन

Sun, 09 Aug 2020 12:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Organizing online course Sociology fundamentals MCM DAV College Women
चंडीगढ़। सेक्टर- 36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन के स्नातकोत्तर समाज शास्त्र विभाग ने शनिवार को ‘समाज शास्त्र और इसके मूल सिद्धांतों’ पर दस दिवसीय ऑनलाइन पाठ्यक्रम का आयोजन किया। समाजशास्त्र विभाग की ओर से विशेष रूप से तैयार किए गए इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को समाजशास्त्र और इसकी अवधारणाओं को समझने में सक्षम बनाना था।
विज्ञापन

इस दौरान समाज शास्त्र की मूल बातों जैसे वर्ग, सामाजिक असमानता, वैश्वीकरण और मीडिया सहित विविध विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को कॉविड -19 महामारी के दौर में समाज शास्त्रीय सिद्धांतों को समझने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सामाजिक वैज्ञानिकों की ओर से प्रस्तावित महत्वपूर्ण सिद्धांतों से परिचित कराया गया । कार्यक्रम का संचालन समाज शास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी राणा, पल्लवी कपिला और शबनम ने किया। प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने प्रतिभागियों को मानव समाज के विकास, संरचना और कामकाज संबंधी ज्ञान संवर्धन के लिए समाज शास्त्र विभाग की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed