फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Organising a huge and grand Nagar Kirtan on Khalsa Sajna Day and Baisakhi

Chandigarh News: खालसा साजना दिवस और बैसाखी पर विशाल और भव्य नगर कीर्तन का आयोजन

Sun, 12 Apr 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Organising a huge and grand Nagar Kirtan on Khalsa Sajna Day and Baisakhi
चंडीगढ़। खालसा साजना दिवस और बैसाखी पर शनिवार को विशाल नगर कीर्तन का आयोजन हुआ। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। यह नगर कीर्तन सेक्टर 29 के गुरुद्वारा सिंह सभा से शुरू होकर शहर के अलग अलग भागों से होता हुआ सेक्टर 34 के गुरुद्वारा गुरु तेग बहादर साहिब पहुंचकर संपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

पांच प्यारों की अगुवाई में और श्री गुरुग्रंथ साहिब की हजूरी में नगर कीर्तन का आयोजन हुआ। जगह जगह पर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत हुआ। पालकी साहिब को आकर्षक तरीके से सजाया गया। मार्केट वेलफेयर कमेटियां और रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खाने पीने की चीजों के स्टॉल सजाकर नगर कीर्तन का स्वागत किया।
विज्ञापन

जिस मार्ग से नगर कीर्तन गुजरा उन रास्तों को संगत झाड़ू लगाकर सफाई करती चलती रही। बैंड बाजा मधुर धर्मिक धुन बजाते रहे। खालसा ट्रैफिक कंट्रोल जत्था के वलंटियरों ने ट्रैफिक के कार्य को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी सेक्टर 29 के प्रधान मंजीत सिंह ने नगर कीर्तन में गतका के करतब हुए। इस दौरान झांकियां भी चल रही थी। इस दौरान चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के अलावा शहर की संगत भी साथ रही। इस मौके पर चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के महासचिव रघबीर सिंह रामपुर सहित अन्य गुरुघरों की प्रबंधक कमेटियों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed