{"_id":"7ef8a1fe5b95dbd06bd0bb781cfb11cf","slug":"organically-before-honey-singh-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनी सिंह की शूटिंग से पहले बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनी सिंह की शूटिंग से पहले बवाल
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
Updated Sat, 22 Feb 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में वीरवार को सिंगर हनी सिंह के गाने की शूटिंग को लेकर खासा बवाल हुआ। प्रशासन तक शिकायत पहुंची कि स्टेडियम में बगैर इजाजत शूटिंग की जा रही है।
स्टेडियम का खेल गतिविधियों के अलावा इस तरह के काम में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इस शिकायत के बाद डीसी ने मौके पर डीआरओ नरेश श्योकंद को भेजा। काफी देर तक शूटिंग रुकी रही।
दूसरी ओर आयोजक करीब दो घंटे तक डीआरओ को परमिशन से संबंधित दस्तावेज दिखाने में टालमटोल करते रहे। देर रात करीब 11 बजे दस्तवोज दिखाए गए। इसके बाद डीआरओ ने शूटिंग की इजाजत दी।
विज्ञापन
इस इजाजत पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, क्योंकि करीब दो साल पहले एक कंपनी ने फिल्म इंडस्ट्री से संबंधित ऐसा ही कोई कार्यक्रम करने के लिए इजाजत लेकर स्टेडियम में तामझाम लगाया था, लेकिन जिला प्रशासन ने कार्यक्रम होने से पहले ही उसे यह कहते हुए रद्द कर दिया था कि स्पोर्टस कांप्लेक्स में स्पोर्टस के अलावा किसी अन्य तरह की गतिविधी नहीं हो सकती।