फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Organic fertilizer will be prepared in every village of Haryana

हरियाणा के हर गांव में तैयार होगी जैविक खाद, मनरेगा के तहत खोदे जाएंगे गड्ढे

Fri, 21 Aug 2020 02:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Aug 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
Organic fertilizer will be prepared in every village of Haryana
दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने को लेकर गंभीर है। जिसके चलते अब प्रदेश के हर गांव में जैविक खाद तैयार की जाएगी। इसके लिए सभी गांवों में मनरेगा के तहत बड़े गड्ढे खुदवाए जाएंगे। जिसमें जैविक खाद तैयार की जाएगी। यह गड्ढे गांवों में घेर, खाली स्थान, सड़क किनारे, खेत आदि स्थानों पर खोदे जाएंगे। गड्ढे खोदने के बाद किसान उसमें अपने पशुओं का गोबर व घर का कूड़ा डालेंगे। जो बाद में जैविक खाद बन जाएगा। यह खाद फसलों का उत्पादन बढ़ाने में कारगर सिद्ध होगी।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि आजकल किसान अधिक उत्पादन लेने के लिए केमिकल खाद का प्रयोग कर रहे हैं, जिससे लगातार भूमि के पोषक तत्व समाप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूमि की उर्वराशक्ति एकमात्र जैविक खाद से ही बढ़ाई जा सकती है। डिप्टी सीएम ने बताया कि अकसर देखने में आता है कि गांव के लोग साफ-सफाई करके कूड़ा-कर्कट का ढ़ेर गांव के बाहर लगा देते हैं। इससे जहां गंदगी फैलती है, वहीं सड़क पर कूड़ा बिखरा होने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के लोगों की मांग के अनुसार मनरेगा योजना के तहत छोटे, मध्यम व बड़े आकार के गड्ढे खोदे जाएंगे। ग्रामीणों को वैज्ञानिक ढ़ंग से जैविक खाद बनाने का तरीका भी समझाया जाएगा। ताकि वे अच्छे से खाद बना सकें। इस जैविक खाद से न केवल फसल जल्द विकसित होती है। बल्कि फसल की जड़ों को आयरन भी भरपूर मात्रा में मिलेगा। जैविक खाद पौधे की जड़ों को नाइट्रोजन प्रदान करने में भी काफी मदद करता है। इसके अलावा जैविक खाद पौधे की जड़ों में कैल्शियम की सही मात्रा सुनिश्चित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed