फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   organ donation, organ transplant, jasbir singh, pgi chandigarh, fortis hospital, chandigarh

चार लोगों को नया जीवन, 'जिंदा' रहेगा पंचकूला का जसबीर

Sun, 15 May 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Sun, 15 May 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
organ donation, organ transplant, jasbir singh, pgi chandigarh, fortis hospital, chandigarh
पीजीआई चंडीगढ़
पीजीआई की आर्गन डोनेशन की मुहिम रंग लाने लगी है। शुक्रवार को 56 वर्षीय पवन ने चार लोगों को नई जिंदगी दी थी। इसके ठीक एक दिन बाद पंचकूला निवासी जसबीर सिंह ने चार को नया जीवन दिया है। जसबीर की किडनी और आंखें सुरक्षित तरीके से निकाली गईं।
विज्ञापन


दोनों किडनियां फोर्टिस हास्पिटल को सौंप दी गई हैं, क्योंकि इस मैचिंग का मरीज पीजीआई में नहीं था। पीजीआई, फोर्टिस हास्पिटल, मोहाली और चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के बीच को-ऑर्डिनेशन की मदद से किडनी को तुरंत फोर्टिस हास्पिटल पहुंचाई गईं, जबकि आंखों को सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन


एक्सीडेंट के बाद लाया गया था पीजीआई
जसबीर सिंह का 12 मई को एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद उन्हें पंचकूला सेक्टर-छह स्थित हास्पिटल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर पीजीआई लाया गया। पीजीआई के डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे जसबीर को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर ने जसबीर के परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने आपस में चर्चा की और अंग डोनेट करने की स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई में नहीं मिला था मैचिंग
परिजनों से स्वीकृति मिलने के बाद पीजीआई ने मैचिंग ढूंढना शुरू कर दिया, लेकिन कोई भी जरूरतमंद मरीज नहीं मिल पाया, जो मिले वे काफी दूर थे। उनका इतनी जल्दी पहुंच पाना मुश्किल था। इस स्थिति में रीजनल आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (रोटो) ने तुरंत नेशनल आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (नोटो) से संपर्क किया और सूचना दी कि वे जल्द से जल्द मैचिंग डोनर के बारे में बताएं। नोटो ने जब अपने नेटवर्क के माध्यम से मरीज को ढूंढना शुरू किया तो उन्हें फोर्टिस में दो मरीज मिल गए।

पीजीआई से फोर्टिस तक बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर
नोटो से सूचना मिलने के बाद फोर्टिस (मोहाली) की आर्गन ट्रांसप्लांट टीम के सदस्य डॉ. प्रियदर्शनी रंजन और डॉ. अश्विनी शर्मा पीजीआई पहुंचे। इसके बाद चंडीगढ़ और मोहाली प्रशासन व पुलिस से संपर्क किया गया। एक बजकर दो मिनट पर पीजीआई से फोर्टिस अस्पताल की एडवांस एंबुलेंस रवाना हुई। मात्र 15 मिनट के भीतर एंबुलेंस फोर्टिस पहुंच गई और ऑपरेशन शुरू कर दिए गए। फोर्टिस हास्पिटल के मुताबिक एक किडनी 45 वर्षीय महिला व दूसरी 47 वर्षीय पुरुष को ट्रांसप्लांट की गई।

ऐसे पूरा हुआ ऑपरेशन
13 मई शाम छह बजे : नोटो से फोर्टिस हास्पिटल को सूचना मिली।
             नौ बजे   : फोर्टिस ने रिसीपीएंट को सूचना दी।
14 मई सुबह दस बजे : डोनर को पीजीआई इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया।
       साढ़े दस बजे : डोनर के अंग निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू हुआ।
       बारह बजे     : आर्गन सुरक्षित निकाले गए। फिर उन्हें पैक किया गया।
एक बजकर दो मिनट : पुलिस पायलट के साथ एंबुलेंस पीजीआई के लिए रवाना हुई।
एक बजकर 17 मिनट : एंबुलेंस फोर्टिस हास्पिटल पहुंची।
   दो बजे              : पहला ऑपरेशन शुरू हुआ। साढ़े तीन बजे खत्म हुआ।
साढ़े तीन बजे        : दूसरा ऑपरेशन हुआ। शाम सवा छह बजे दूसरी किडनी ट्रांसप्लांट हुआ।

कोट
लोगों का माइंडसेट अब बदल रहा है। लोग अब आर्गन डोनेशन के लिए आगे आ रहे हैं। शनिवार को आर्गन ट्रांसप्लांट रोटो, नाटो और हास्पिटल के सटीक को-ऑर्डिनेशन की वजह से सक्सेसफुल हो पाया। 

-डॉ. विपिन कौशल, नोडल आफिसर रोटो


क्या हैं नोटो और रोटो
दरअसल आर्गन डोनेशन के प्रति जागरूकता और देश के सभी हास्पिटल के बीच को-ऑर्डिनेशन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नेशनल आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (नोटो) बनाया गया है। इसका काम देश के सभी बड़े अस्पतालों के बीच नेटवर्किंग कायम करना है। राज्यों के बीच को-ऑर्डिनेशन बनाने के लिए रोटो को विकसित किया गया। इस रीजन में रोटो का सेंटर पीजीआई को बनाया गया है। इसके अंतर्गत पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तराखंड के अस्पताल आएंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed