फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Orders not to admit new patients to Apollo Hospital

अपोलो अस्पताल को नए मरीज नहीं भर्ती करने के आदेश

Sat, 22 May 2021 01:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Orders not to admit new patients to Apollo Hospital
चंडीगढ़। जरूरत से ज्यादा मेडिकल ऑक्सीजन के इस्तेमाल का मामला सामने आने के बाद यूटी प्रशासन ने निजी अस्पतालों को पत्र लिखकर ऑक्सीजन के इस्तेमाल की जानकारी मांगी थी। इसके बाद सभी अस्पतालों ने जानकारी दे दी, लेकिन एमएस सिटी/अपोलो अस्पताल ने जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन को 13, 17 और 19 मई को इसके लिए रिमाइंडर भी भेजा गया। इसके बाद यूटी में ऑक्सीजन सप्लाई के नोडल अधिकारी यशपाल गर्ग ने शुक्रवार को अस्पताल को निर्देश दिए कि अस्पताल फिलहाल कोई नया मरीज अस्पताल में भर्ती न करे। पहले से भर्ती मरीजों के लिए ही आक्सीजन सप्लाई होगी। इन मरीजों के लिए प्रशासन की तरफ से अलग से कोटा संशोधित किया गया है। बता दें कि सभी निजी अस्पतालों से एक अप्रैल से 10 मई तक बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन की खपत व कहां से ऑक्सीजन की व्यवस्था की है, ये जानकारियां ई-मेल के माध्यम से मांगी गई थीं। गर्ग ने आदेश में कहा था कि निजी अस्पतालों को ये सभी जानकारी तीन दिन के अंदर भेजनी होगी। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित ईडन अस्पताल के खिलाफ जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन का इस्तेमाल करने का आरोप है। यूटी प्रशासन ने इस संबंध में जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी को 15 दिनों में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed