फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Orders issued for 3 percent increase in dearness allowance of pensioners in Haryana

हरियाणा: 2.62 लाख पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी के आदेश जारी

Fri, 29 Apr 2022 12:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 29 Apr 2022 12:36 AM IST
सार

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान व महासचिव ने इस पर संतोष व्यक्त करते हुए अनुबंध के कर्मियों को भी महंगाई भत्ता देने की मांग की है।

विज्ञापन
Orders issued for 3 percent increase in dearness allowance of pensioners in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने गुरुवार को प्रदेश के 2.62 लाख पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों में अप्रैल 2022 माह की पेंशन 34 प्रतिशत महंगाई भत्ते के साथ पेंशनर्स को भुगतान करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ जनवरी से मार्च 2022 तक तीन महीने का एरियर भी मई की पेंशन में दे दिया जाएगा। 

विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने इस पर संतोष व्यक्त करते हुए अनुबंध के कर्मियों को भी महंगाई भत्ता देने की मांग की है। लांबा ने कहा कि संघ ने 27 अप्रैल को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का पत्र जारी करवाने की मांग की थी।
विज्ञापन


इसके बाद सरकार हरकत में आई और सरकार ने पत्र पर कार्रवाई करते हुए यह आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी देरी किए सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ता देने की मांग सरकार से की है ताकि आसमान छूती महंगाई में इन ठेका कर्मियों को भी हल्की सी राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed