फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Order to make Government Printing Press a museum in three months

बदलावः 3 महीने में गवर्नमेंट प्रिंटिंग प्रेस बनेगी म्यूजियम, दिखेंगी विंटेज कारें और हेरिटेज फर्नीचर

Sat, 07 Mar 2020 12:03 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 07 Mar 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
Order to make Government Printing Press a museum in three months
प्रिंटिंग मशीन - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट प्रिंटिंग प्रेस को तीन महीने में म्यूजियम के रूप में तब्दील करने के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार म्यूजियम को दो भागों में विभाजित किया जाएगा। गवर्नमेंट प्रिंटिंग प्रेस के एक हिस्से में विंटेज कारों का म्यूजियम बनेगा तो वहीं दूसरे हिस्से में शहर के हेरिटेज फर्नीचर को रखा जाएगा। बदनौर ने तीन महीने में म्यूजियम के काम को पूरा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-18 शहर के बीचो-बीच बसा है। यहां गवर्नमेंट प्रेस के पास काफी जगह है, जिसके इस्तेमाल को लेकर प्रशासन ने पॉलिसी तैयार की थी। प्लान बनाया गया था कि यहां म्यूजियम बनाकर एक आकर्षक जगह तैयार की जाएगी, ताकि टूरिस्ट यहां पहुंचे। म्यूजियम में विंटेज कारों के रखने और ली कार्बूजिए व पियरे जेनरे की ओर से डिजाइन किए हेरिटेज फर्नीचर को रखने का भी फैसला लिया गया। इसका संपूर्ण ब्योरा शुक्रवार को यूटी सचिवालय में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन


वीपी सिंह बदनौर ने इस फैसले को अमलीजामा पहनाने पर स्वीकृति दे दी। बताया जा रहा है कि बैठक में फैसला हुआ कि अगले तीन माह में इस म्यूजियम को बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा, जिसके दो हिस्से होंगे। एक हिस्से में 25 विंटेज कारें रखी जाएंगी, जबकि म्यूजियम के दूसरे हिस्से में ली कार्बूजिए व अन्य हेरिटेज फर्नीचर को जगह दी जाएगी। इंजीनियरिंग विभाग सहित सभी अन्य संबंधित विभागों को पूरा खाका तैयार करने के आदेश दे दिए गए हैं और जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed