फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Order to increase the CNG station, three companies have applied

सीएनजी स्टेशन बढ़ाने के आदेश, तीन कंपनियों ने किया आवेदन

Wed, 04 Jan 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Order to increase the CNG station, three companies have applied
सीएनजी - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शहर में पांच सीएनजी स्टेशनों की संख्या बढ़ाकर पांच करने का आदेश दिया है। चंडीगढ़ में अभी एक सीएनजी स्टेशन चल रहा है जबकि तीन और स्टेशन खोलने के लिए आवेदन आया हुआ है। 

विज्ञापन


प्रशासक के आदेश के बाद डीसी अजीत बालाजी जोशी ने उन्हें आश्वस्त भी कर दिया है कि इस पर काम चल रहा है। फिलहाल सेक्टर-44 और मोहाली के सेक्टर-56 में सीएनजी गैस स्टेशन हैं।
विज्ञापन


जिस कारण इन स्टेशनों पर ऑटो की लंबी कतारें लगी रहती हैं। ऑटो यूनियन लगातार इस मुद्दे को उठाती रही हैं। सेक्टर-44 के बाद चंडीगढ़ में सेक्टर-17, 37 और 26 में गैस स्टेशन शुरू करने की योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने इसके लिए प्रशासन स्तर पर आवेदन कर दिया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद उक्त तीन सेक्टरों में भी सीएनजी गैस मिलनी शुरू हो जाएगी।

घर में कनेक्शन मिलने की हो चुकी है शुरुआत

Order to increase the CNG station, three companies have applied
VP singh badnaur - फोटो : Amar Ujala

घर में कनेक्शन मिलने की हो चुकी है शुरुआत
सेक्टर-48 के निवासियों को जनवरी के आखिर तक इंडियन ऑयल कंपनी (आईओसी) और अडानी गैस के संयुक्त प्रोजेक्ट पीएनजी गैस पाइप लाइन से कनेक्शन मिलने लगेंगे। 

11 नवंबर से योजना के शहर में शुभारंभ के बाद से सबसे पहले सेक्टर-49 में कनेक्शन बांटे गए। इसके बाद कंपनी अलग-अलग एरिया में कैंप लगाकर कनेक्शन के फार्म बांटेगी।

कंपनी की मुराद हुई पूरी
इंडियन ऑयल कंपनी (आईओसी) और अडानी गैस के संयुक्त प्रोजेक्ट के तहत कंपनी ने तीन स्टेशन खोलने के लिए प्रशासन के पास आवेदन कर रखा है। इस आवेदन पर प्रशासन के स्तर पर काम हो रहा है।

सेक्टर-17, 37 और 26 में गैस स्टेशन शुरू करने की योजना है। अब प्रशासक ने तीन की बजाए चार स्टेशन खोलने के आदेश दे दिए हैं। यह कंपनी के लिए बड़ी राहत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed