{"_id":"6aeee5fcded6e9bc2a09de03","slug":"a-unique-initiative-by-moga-police-instead-of-issuing-traffic-fines-they-gifted-roses-to-motorists-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस की अनोखी पहल: चालान काटने के बजाय वाहन चालकों को दिए गुलाब, ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पुलिस की अनोखी पहल: चालान काटने के बजाय वाहन चालकों को दिए गुलाब, ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश
Sat, 07 Nov 2026 02:19 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: Nivedita
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:19 PM IST
सार
पीसीआर इंचार्ज खेम चंद पराशर ने बताया कि यह विशेष अभियान एसएसपी सरताज सिंह चाहल के दिशा-निर्देशों के तहत चलाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नियमित पेट्रोलिंग के साथ-साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। वहीं, लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
विज्ञापन
मोगा में पुलिस की अनोखी पहल
- फोटो : संवाद
विस्तार
मोगा के मेन बाजार में आज पंजाब पुलिस का एक अलग और सराहनीय रूप देखने को मिला। दिवाली के त्योहार पर मोगा पुलिस ने वाहन चालकों को रोककर उनके चालान काटने की बजाय उन्हें गुलाब के फूल भेंट किए और ग्रीन दिवाली मनाने के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
पीसीआर इंचार्ज खेम चंद पराशर ने बताया कि यह विशेष अभियान एसएसपी सरताज सिंह चाहल के दिशा-निर्देशों के तहत चलाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नियमित पेट्रोलिंग के साथ-साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। वहीं, लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस का मकसद केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना भी है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट सहित सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें।
इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि दिवाली का त्योहार सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं। बच्चों को खतरनाक पटाखों से दूर रखें, अधिक से अधिक मिट्टी के दीये जलाएं और बेवजह पटाखे चलाने से परहेज करें, ताकि आगजनी और अन्य हादसों से बचा जा सके