{"_id":"6534db154bd3439c700e37b7","slug":"order-to-entire-village-to-appear-before-sri-akal-takht-sahib-in-patiala-sacrilege-case-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बेअदबी मामले में पूरे गांव को श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने का आदेश, पटियाला जिले का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: बेअदबी मामले में पूरे गांव को श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने का आदेश, पटियाला जिले का है मामला
Sun, 22 Oct 2023 01:52 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:52 PM IST
सार
बेअदबी मामले में हुई लापरवाही में समस्त ग्रामीणों को आरोपी पाया गया। बैठक में सभी को श्री अकाल तख्त पर पेश होकर क्षमा याचना मांगने का फैसला लिया गया। इसके तहत जत्थेदार ने सभी को रविवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर तलब होने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह ने पटियाला के गांव मोहलगढ़ में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप की बेअदबी मामले में पूरे गांव को श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने का आदेश दिया है। जत्थेदार सुल्तान सिंह ने गांव वासियों को 22 अक्तूबर यानी रविवार की सुबह 11 बजे श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने को कहा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बीते दिन बेअदबी मामले में गांव मोहलगढ़ के गुरुद्वारा साहिब में जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह की अगुवाई में बैठक हुई थी। बैठक में एसजीपीसी सदस्य जरनैल सिंह करतारपुर, अकाली नेता हरिंदरपाल सिंह शामिल थे। इस बैठक में बेअदबी के मामले में हुई लापरवाही में समस्त ग्रामीणों को आरोपी पाया गया। बैठक में सभी को श्री अकाल तख्त पर पेश होकर क्षमा याचना मांगने का फैसला लिया गया। इसके तहत जत्थेदार ने सभी को रविवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर तलब होने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन