{"_id":"5ce578c0bdec2207382fac7d","slug":"order-to-cancel-school-recognition-in-case-of-beaten-to-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को पीटने और धूप में खड़ा करने के मामले में सख्त कार्रवाई, स्कूल की मान्यता रद्द करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को पीटने और धूप में खड़ा करने के मामले में सख्त कार्रवाई, स्कूल की मान्यता रद्द करने का आदेश
Thu, 23 May 2019 12:07 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 23 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने और उसे हाथ खड़े करके धूप में खड़ा करने के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद ने गांव तूत के शहीद हिम्मत सिंह पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द करने का आदेश दिया है। डिप्टी कमिश्नर को पूरे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये मिली थी, जिसके बाद उन्होंने डीईओ नेक सिंह को मामले की जांच के लिए कहा।
विज्ञापन
जांच के दौरान स्कूल मैनेजमेंट पर लगे आरोप सही निकले। इसके बाद पीड़ित छात्रा खुद डिप्टी कमिश्नर के समक्ष पेश हुई। 11 वर्षीय छात्रा ने डिप्टी कमिश्नर को बताया कि उसके साथ पहले स्कूल को-आर्डीनेटर जो कि स्कूल मालिक की बहू है, ने मारपीट की। फिर तीन पीरियड्स तक उसे चिलचिलाती धूप में हाथ ऊपर करके खड़ा रखा। इसके बाद परिजनों ने लड़की को अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
डीसी ने स्कूल मैनेजमेंट को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया और दोनों पक्षों को सुनने के बाद इस नतीजे पर पहुंचे कि गलती स्कूल मैनेजमेंट की है। इसके बाद उन्होंने डीईओ सेकेंडरी को स्कूल की मान्यता रद्द करने और एजुकेशन डिपार्टमेंट के सीनियर अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है। डीईओ सेकेंडरी ने डीईओ एलीमेंटरी को स्कूल की मान्यता रद्द करने और हेडक्वार्टर पूरे मामले की रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन