फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   orange alert for punjab today weather update news

Punjab Monsoon: पूरे पंजाब में बरसे बादल, मुक्तसर में थाने के कमरे की छत गिरी, बठिंडा में गलियं लबालब

Sat, 06 Jul 2024 04:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Jul 2024 04:42 PM IST
सार

मौसम विभाग ने पंजाब के आठ जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
orange alert for punjab today weather update news
मुक्तसर में बरसात में डूबे वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूरे पंजाब में शनिवार को दिन की शुरुआत बरसात के साथ हुई। बठिंडा, अमृतसर, पटियाला, लुधियाना और जालंधर समेत सभी जिलो में रात और शनिवार सुबह बारिश दर्ज की गई। बठिंडा में शनिवार को हुई बारिश से पावर हाउस रोड, परस राम नगर, मिनी सचिवालय के नजदीक पानी भर गया। ऐसे में सुविधा केंद्र में काम करवाने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि सचिवालय के नजदीक पानी भर गया है।  
विज्ञापन



विज्ञापन


मानसून की पहली बरसात में डूबा मुक्तसर, थाने के कमरे की छत गिरी
मानसून की पहली बारिश में ही मुक्तसर जलमग्न हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मानसून सीजन में मुकम्मल प्रबंध के किए जा रहे दावों की हवा निकल गई। शनिवार की सुबह करीब तीन घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने प्रशासन के दावों की हवा निकाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुक्तसर में 23.9 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिससे जलालाबाद रोड, टिब्बी साहिब रोड, बठिंडा रोड, कोटकपूरा रोड, मलोट रोड,अबोहर रोड, बैंक रोड,गुरुहरसहाय रोड, रेलवे रोड,सदर बाजार, मस्जिद चौक, बूड़ा गुज्जर रोड, रेडक्रास भवन चौक,घास मंडी चौक सहित अन्य मोहल्लों की गलियों में घुटनों तक पानी जमा हो गया। लोगों के घरों व दुकानों के भीतर तक पानी चला गया।






थाना सिटी के एक कमरे और गांव हराज में एक गरीब के घर की कच्ची छत गिरने से काफी नुकसान हुआ है। हालांकि इन घटनाओं में जानी नुकसान से बचाव रहा। वहीं बूड़ा गुज्जर व कोटली के बीच से गुजरते रजबाहे में दरार आ गई। जिस कारण पानी से खेत लबालब भर गए। पानी लोगों के घरों की और बढ़ने लगा तो गांव के लोगों ने बारिश दरमियान ही बांध बना कर पानी को खेतों में जाने से रोका। वहीं रजबाहे किनारे लगा वृक्ष भी गिर गया। इस कारण पानी साथ लगते खेतों में घुस गया। गांव के लोगों का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर दो घंटे तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। वहीं थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर इकबाल हुसैन टीम के साथ मौके पर पहुंच और उन्होंने संबंधित विभाग को सूचित कर रजबाहे में आई दरार का समाधान करने के लिए कहा। हालांकि तब तक लोगों ने खुद ही दरार को भरने का कार्य शुरू कर रखा था।

गांव हराज में एक गरीब के घर की कच्ची छत गिर गई। मकान मालिक गरीब व्यक्ति सिकंदर ने बताया कि शनिवार की सुबह हुई तेज बारिश में उसके घर की कच्ची छत गार गई है। छत गिरने से अंदर पड़ा सामान बेड,पंखे और अन्य सामान टूट गया है। वह नई छत डालने में असमर्थ है। प्रशासन से आर्थिक सहायता करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed