फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   OPS machines will connect with electronic Scales in Ration depot

जींद: अब राशन डिपो पर नहीं होगी गड़बड़ी, इलेक्ट्रॉनिक कांटों से जुड़ेंगी ओपीएस मशीनें

Sun, 30 Aug 2020 03:06 PM IST
ajay kumar सुशील टुर्ण, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
सुशील टुर्ण, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 30 Aug 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
OPS machines will connect with electronic Scales in Ration depot
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में रखे इलेक्ट्रॉनिक कांटे। - फोटो : अमर उजाला

राशन डिपो पर राशन को तोलने में होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। अब विभाग डिपो के इलेक्ट्रॉनिक्स कांटों को पीओएस मशीन से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पास लगभग 252 इलेक्ट्रॉनिक्स कांटे आ चुके हैं। 

विज्ञापन


जींद में लगभग 600 से ज्यादा राशन डिपो हैं। अगले महीने तक सभी डिपो के पास कांटे आने की उम्मीद है। सभी डिपो के पास कांटे आने के बाद इसे सितंबर में ही शुरू करने की तैयारी की जा रही है, ताकि किसी भी उपभोक्ता के साथ डिपोधारक राशन देने में गड़बड़ी न कर सकें।
विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पास अधिकतर उपभोक्ता कम राशन देने की शिकायत लेकर जाते हैं। इसके अलावा मशीन में अंगूठे लगवाकर बाद में राशन नहीं देने की समस्या भी सामने आई है लेकिन अब इस समस्या से विभाग पूरी तरह से निजात दिलाने की तैयारी कर चुका है। राशन डिपो पर होने वाली गड़बड़ अब बीते जमाने की बात होने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब राशन डिपोधारक की राशन बांटते समय लोकेशन भी दर्ज होगी। पहले डिपोधारक उपभोक्ताओं के घर जाकर मशीन में अंगूठे लगवाकर राशन एक से दो दिन बाद देने की बात कहते थे। अंगूठा लगवाने के बाद कुछ उपभोक्ता राशन लेने से वंचित रह जाते थे। अब उपभोक्ता का मशीन में तभी अंगूठा लगेगा जब पीओएस मशीन और इलेक्ट्रॉनिक्स कांटे को साथ में जोड़कर मशीन पर उपभोक्ता के पूरे राशन का वजन हो जाएगा। 

अगर 100 ग्राम भी राशन कम मिला तो उस उपभोक्ता की मशीन से रसीद नहीं कटेगी। मशीन पर पूरा वजन होने के बाद ही उपभोक्ता के नाम पर रसीद निकलेगी। इससे साफ है कि अब विभाग डिपोधारकों द्वारा की जाने वाली गड़बड़ी को रोकने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

पांच जिलों में शुरू होगी योजना
यह योजना जींद समेत पांच जिलों में शुरू होगी। प्रदेश सरकार ने राशन वितरण में होने वाली गड़बड़ी पर रोक लगाने के लिए इस योजना को फिलहाल पांच जिलों में शुरू करने का निर्णय लिया है। फरीदाबाद, गुरुग्राम, फतेहाबाद और सिरसा में इस योजना की शुरुआत करने की तैयारी है। इसके बाद पूरे प्रदेश में इसे लागू किया जाएगा।

जिले में डेढ़ लाख राशन कार्डधारी
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जिले में लगभग डेढ़ लाख कार्डधारकों को राशन वितरित किया जाता है। इसमें एएवाई के 18478, ओपीएच के 85147, सीबीपीएल के 12512 तथा एसबीपीएल के 35699 कार्डधारक राशन ले रहे हैं। अब इन उपभोक्ताओं के राशन की सुरक्षा के लिए सरकार ने यह नई योजना शुरू की है। 

252 इलेक्ट्रॉनिक्स कांटे आए
जिले में 610 पीओएस मशीन पर राशन वितरण का काम चल रहा है। इसके लिए 610 इलेक्ट्रॉनिक्स कांटों की जरूरत है। अब तक विभाग के पास 252 कांटे आए हैं। जब इनकी संख्या पूरी हो जाएगी तो सभी डिपो पर पीओएस और इलेक्ट्रानिक्स कांटे के साथ राशन वितरण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।  -राजेश आर्य, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी जींद। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed