फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opposition to candidate Gurmeet Khuddiyan son from farmers in Bathinda

Punjab: पिता के लिए वोट मांगने गए आप प्रत्याशी गुरमीत खुड्डियां के बेटे का विरोध, किसानों ने दागे सवाल

Fri, 12 Apr 2024 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 12:48 PM IST
सार

शुक्रवार को किसानों ने गांव गोबिंदपुरा में भी भाजपा नेताओं के बायकाट संबंधी फ्लैक्स बोर्ड लगा दिए। किसान नेता अमरजीत सिंह हनी ने बताया कि पिछले समय के दौरान पंजाब के किसानों की फसलें कुदरती आफत से बर्बाद हुई, लेकिन पंजाब की आप सरकार एवं कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किसानों को अभी तक कोई मुआवजा जारी नहीं किया।

विज्ञापन
Opposition to candidate Gurmeet Khuddiyan son from farmers in Bathinda
बठिंडा में प्रत्याशियों का विरोध - फोटो : संवाद

विस्तार

आप सरकार के कृषि मंत्री एवं बठिंडा सीट से प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुड्डियां के बेटे सुमित खुडियां अपने पिता के लिए गांव रामगढ़ भूंदड एरिया में वोट मांगने गए। किसानों ने उनका भारी विरोध किया। किसानों ने सवाल पूछे तो खुड्डियां के बेटे से कोई जवाब नहीं मिला। 
विज्ञापन


गुस्साए किसानों ने कहा कि अभी तक आप सरकार ने किसानों को उनकी बर्बाद फसलों का मुआवजा तक नहीं दिया, तो ऐसे में किस मुंह से किसान आप को फिर से वोट दें। 

भाजपा का भी विरोध
शुक्रवार को किसानों ने गांव गोबिंदपुरा में भी भाजपा नेताओं के बायकाट संबंधी फ्लैक्स बोर्ड लगा दिए। किसान नेता अमरजीत सिंह हनी ने बताया कि पिछले समय के दौरान पंजाब के किसानों की फसलें कुदरती आफत से बर्बाद हुई, लेकिन पंजाब की आप सरकार एवं कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किसानों को अभी तक कोई मुआवजा जारी नहीं किया। उन्होंने कहा कि अभी तो शुरुआत है, अगर राज्य सरकार ने किसानों की मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में आप प्रत्याशी का पूरे जोर शोर के साथ विरोध किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed