फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opposition leaders targeted CM Bhagwant Mann after German company BMW refused to set up its plant in Punjab

Punjab: पंजाब में प्लांट लगाने को तैयार नहीं BMW, मान के बयान का खंडन, विपक्ष ने पूछा-सीएम बताएं कौन सच्चा

Thu, 15 Sep 2022 11:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Sep 2022 11:24 AM IST
सार

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सस्ती पब्लिसिटी पाने के लिए झूठ बोल रही है केजरीवाल और मान की जोड़ी। यह हर भारतीय के लिए शर्मनाक है।

विज्ञापन
Opposition leaders targeted CM Bhagwant Mann after German company BMW refused to set up its plant in Punjab
सीएम भगवंत मान के दावे का बीएमडब्लयू ने किया खंडन। - फोटो : twitter @BhagwantMann

विस्तार

जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू द्वारा पंजाब में अपना प्लांट लगाने से इनकार करने के बाद विपक्षी नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट कर जानकारी दी थी कि बीएमडब्ल्यू कंपनी पंजाब में प्लांट लगाएगी। बुधवार को बीएमडब्ल्यू कंपनी द्वारा लिखित बयान जारी कर, पंजाब में प्लांट लगाने की खबर का खंडन कर दिया। पंजाब में कांग्रेस के नेता सुखपाल सिंह खैरा, प्रताप सिंह बाजवा, परगट सिंह, भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा, अकाली दल के डा. दलजीत सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देने की मांग की है। 

विज्ञापन


सुखपाल खैरा ने ट्वीट किया- ‘चूंकि बीएमडब्ल्यू ने स्पष्ट किया है कि उसकी पंजाब में विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की कोई योजना नहीं है क्योंकि उसके पास पहले से ही चेन्नई में एक संयंत्र, पुणे में एक गोदाम और गुड़गांव में प्रशिक्षण केंद्र है। मैं भगवंत मान से यह स्पष्ट करने का आग्रह करता हूं कि कौन सही है क्योंकि उन्होंने कल ही पंजाब में बीएमडब्ल्यू द्वारा निवेश का दावा किया था।’
विज्ञापन


परगट सिंह ने ट्वीट किया- ‘भगवंत मान की कल की घोषणा कि बीएमडब्ल्यू पंजाब में एक संयंत्र स्थापित कर रही है, का बीएमडब्ल्यू ने खंडन किया है। इसके बाद उन्हें पंजाब को सफाई देनी चाहिए। क्या यह गलत संचार के कारण हुआ, या इसके पीछे आप का आदतन झूठा प्रचार था?’

विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा ने बताया शर्मनाक

मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में लिखा- ‘राष्ट्रीय शर्म! सीएम भगवंत मान ने दावा किया कि बीएमडब्ल्यू पंजाब में इकाई स्थापित करने की योजना बना रही है, लेकिन कंपनी ने आज एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बयान का खंडन किया है। सस्ती पब्लिसिटी पाने के लिए और कितना झूठ बोलेगी केजरीवाल-मान की जोड़ी? यह हर भारतीय के लिए शर्मनाक है!!’


विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने ट्वीट किया- ‘बीएमडब्ल्यू ने पंजाब में किसी भी संयंत्र की स्थापना से इन्कार किया है जैसा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया है... क्या सीएम इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं या वे पूरे राज्य से झूठ बोल रहे थे?’

बीएमडब्ल्यू की ओर से जारी बयान

जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी बीएमडब्ल्यू ने अपनी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि बीएमडब्ल्यू समूह की पंजाब में अतिरिक्त विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की कोई योजना नहीं है। हालांकि विज्ञप्ति में कंपनी ने यह भी कहा कि वह चेन्नई में अपने विनिर्माण संयंत्र, पुणे में एक गोदाम, गुड़गांव एनसीआर में एक प्रशिक्षण केंद्र और देश के प्रमुख महानगरों में एक अच्छी तरह से विकसित डीलर नेटवर्क के साथ अपने भारतीय परिचालन के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed